logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Dark continent
अंध महाद्वीप
अज्ञान के अंधकार वाला महाद्वीप अफ्रीका।
अफ्रीका महाद्वीप के लिए, इस आधार पर प्रयुक्त पद की पहले इस महाद्वीप के विषय में लोगों को बहुत कम जानकारी प्राप्त थी और यहाँ के निवासियों को असभ्य और बर्बर माना जाता था।

Day of judgement
1. प्रलय-दिवस
जल की सर्वनाशी बाढ़ में, संपूर्ण सृष्टि के लय हो जाने का दिन, जब विश्व अपने मूल कारण या मूल प्रकृति में लीन हो जाता है। हिंदू धर्म कथाओं में, वैवस्वत मनु के काल में और ईसाईयों, मुसलमानों आदि के अनुसार, हज़रत नूह के समय ऐसी सर्वनाशी बाढ़ें आई थीं, जब सारा संसार जल-निमग्न हो गया था।

Day of judgement
2. क़यामत का दिन
ईसाईयों, यहूदियों और मुसलमानों के मतानुसार, सृष्टि प्रलय पूर्व वह दिन जब सब क़ब्रिस्तानों से मुर्दे उठ खड़े होंगे और उनके जीवन-काल के संपूर्ण क्रिया-कलाप का लेखा-जोखा खुदा के सामने निर्णयार्थ प्रस्तुत किया जाएगा।

Dean
डीन, अधिष्ठाता
1. ईसाई मठ के दस भिक्षुओं का प्रधान।
2. कॉलेजिएट या मुख्य गिरजाधर (कैथेड्रल) के पादरी-मंडल का प्रधान।
3. अनेक धार्मिक पादरियों का संक्षिप्त रूप, जैसे, डीन ऑफ अर्चिज, डीन ऑफ दि क्रिशचियनिटी।

Decade
जशक
दस वर्षों की कालावधि।

Denarius
दीनार
1. प्राचीन रोम में प्रचलित चाँदी का सिक्का (268 ईo पूo), जिसके भार में समय-समय पर परिवर्तन होता रहा।
2. चाँदी की दीनार के भार के समान सोने का सिक्का।

Deposed monarch
सिंहासनच्युत राजा
अपनी इच्छा विरुद्ध राजसिंहासन से उतारा गया राजा या सम्राट।

Despoil
विलुंठन
हिंसात्मक तरीके द्वारा अपहरण करना या डरा-धमका कर धन, संपत्ति आदि छीन लेना।

Despoilation
अपहरण, लूट-खसोट
बलात् धन संपत्ति का छीना जाना।

Dethrone
गद्दी से उतारना
सिंहासन से हटाना, राजसत्ता या राज्याधिकार से विलग करना; सत्ता-च्युत करना।


logo