logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Ibadat Khana (House of Worship)
इबादतखाना, उपासना-गृह
सम्राट अकबर द्वारा सन् 1575 ईo में, फतेहपुर सीकरी में स्थापित भवन, जिसमें धर्म तथा दर्शन विषयक चर्चाएँ हुआ करती थीं।
सन् 1575 ईo से 1578 ईo तक, केवल इस्लाम धर्म दर्शन पर ही चर्चा होती थी, किंतु सन् 1579 ईo से सन् 1582 ईo तक यहाँ अनेक धर्मों पर विचार-विमर्श होते रहे।
सन् 1583 ईo में, अकबर ने 'दीन-ए-इलाही' की उद्घोषणा की और तब से इन विषयों पर विचार-विमर्श बंद हो गए।

Iconoclast
मूर्ति भंजक, बुतशिकन
(1) मूर्ति या प्रतिमा तोड़ने वाला।
(2) मूर्ति उपासना का उग्र विरोधी, रूप से 8 वीं और 9 वीं शताब्दी में, पूर्वी गिरजाघरों में, मूर्त्तियों की पूजा-उपासना करने की रीति के उन्मूलन के पक्ष में आंदोलन करने वाला।
(3) रुढ़िगत आस्थाओं, विश्वासों और रीतियों का उग्र विरोधी।

Idolater
मूर्त्तिपूजक
मूर्ति की पूजा करने वाला;
प्रतिमा, मूर्ति, या प्राकृतिक वस्तु को ईश्वरीय मान कर उसकी उपासना करने वाला।

Ilahi era
इलाही संवत्, इलाही काल
सन् 1584 ईo में, सम्राट अकबर के सिंहासनारूढ़ होने के बाद, पहले नौरोज और सिक्कों पर से इसका अंकन भी हटा दिया। सन् 1658 में, सिंहासनारूढ़ होने पर औरंगजेब ने इलाही संवत् का प्रयोग समाप्त कर दिया।

Illegal war
अवैध युद्ध
मानवीय अधिकारी का हननकारक युद्ध।
औपचारिक युद्ध की घोषणा किए बिना, अप्रत्याशित एवं नृशंस रूप से, मानव अधिकारों की अवहेलना कर, किसी देश की जनता पर थोपा गया युद्ध।

Illuminated manuscript
अलंकृत पांडुलिपि, चमकदार पांडुलिपि
पांडुलिपि की आंतरिक ओर बाह्य सज्जा को बढ़ाने वाला अलंकरण, जिसके अंतर्गत आवरण पृष्ठ और मूल हस्तालिखित प्रति के पृष्ठों पर चमकीली चित्रकारी की जाती थी और कहीं-कहीं अक्षरों को भी चमकीला बनाया जाता था। इस पद्धति का प्रयोग मुख्य रूप से मुसलमान खुशनवीसों ने किया है।

Illustrated manuscript
1. सचित्र पांडुलिपि
रंगीन चित्रों, मानचित्रों या रेखा-चित्रों से अलंकृत तथा उनकी सहायता से अधिक बोधगम्य पांडुलिपि।

Illustrated manuscript
2. सचित्र हस्तलेख
बेलबूटों या आकृतियों से चित्रित हस्तलेख।

Imam (Immaum)
इमाम
(1) मस्जिद में नियमित की अगुआई करने वाला मुखिया।
(2) मुहम्मद साहब के उत्तराधिकारी के रूप में, इस्लाम धर्म का आध्यात्मिक तथा भौतिक मुखिया।
(3) खलीफा की उपाधि।
(4) कुछ मुस्लिम देशों के बादशाहों की उपाधि।

Imamate
1. इमाम-राज्य
इमाम द्वारा शासित क्षेत्र या प्रदेश।


logo