logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Quadriga
चतुरश्व रथ
दो पहियों वाला रथ, जिसमें चार घोड़े होते थे। ये घोड़े आगे-पीछे न होकर एक पंक्ति में जुते होते थे।

Quadruple alliance
चतष्ट्र मैत्री, चतुर्राष्ट्र संश्रय
1. 2 अगस्त, सन् 1718 ईo के दिन, स्पेन के विरुद्ध इंग्लैंड, फ्रांस, नीदरलैंडस (हॉलैंड) तथा ऑस्ट्रिया द्वारा हस्ताक्षरित मैत्री संधि।
इस का उद्देश्य स्पेन द्वारा इटली पर आधिपत्य स्थापित करने संबंधी प्रयत्नों को रोकना और विफल बनाना था।
2. 20 नवंबर, सन् 1815 ईo के दिन, पेरिस की द्वितीय संधि के साथ-साथ चार राष्ट्रों के मध्य संपन्न हुई पारस्परिक मैत्री की संधि।
इसमें आस्ट्रिया, ग्रेट ब्रिटेन, प्रशिया तथा रूस सम्मिलित थे और वाद में, कुछ अन्य देश भी सम्मिलित हो गए और वाटरलू के स्तान पर, ड्यूक ऑफ विलिंगटन के नेतृत्व में, इन राष्ट्र के समन्वित और समेकित प्रयत्नों के फलस्वरूप नैपोलियन को पदच्युत कर दिया गया।
इस संश्रय का उद्देश्य, पेरिस तथा वियना की संधियों के निर्णयों का अनुपालन कराना तथा फ्रांसीसी सैन्यवाद की रोकथाम करना था। इस संश्रय के अंतर्गत, यह भी निर्णय किया गया था कि संश्रय संबंधी समस्याओं और पारस्परिक हितों के संबंध में विचार-विमर्श करने के लिए, समय-समय पर चारों राष्ट्र एक-दूसरे से संपर्क स्थापित करेंगे।
3. सन् 1834 ईo में, ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन तथा पुर्तगाल द्वारा स्थापित मैत्री।
ग्रेट ब्रिटेन तथा फ्रांस ने, पुर्तगाल में, मीग्यूल के विरुद्ध मैरिया तथा स्पेन में, कारलौस के विरुद्ध इसाबेला के राजसिंहासन पर दावे का समर्थन किया था।

Quaker
क्वेकर
इस संप्रदाय के सदस्य, शांति, मौन, आध्यात्मिक उत्थान, वेशभूषा तथा आचरण की सादगी में विश्वास रखते हैं। इनकी सभाएँ बिना पादरियों के होती हैं।

Queen
रानी, राजमहिषी
राज्य पर शासन करने वाली शासिका, सम्राज्ञी।

Queen consort
राजपत्नी
राज कर रहे राजा की पत्नी, जिसे राजमहिषी और 'बेग़म' भी कहा जाता है।

Queen dowager
स्वर्गीय राजा की पत्नी
NA

Queendom
1. सम्राज्ञी का पद
रानी या बेग़म का पद।

Queendom
2. राज्य
राज्य, जिस पर रानी का शासन हो; रानी द्वारा शासित क्षेत्र प्रदेश या भूक्षेत्र।

Queen mother
राजमाता
राज कर रहे राजा या रानी की माता।

Queen regnant
शासिका रानी
उत्तराधिकार में प्राप्त राज्य की शासिका रानी, जो राजा की पत्नी (रानी) के रूप में नहीं, बल्कि अपने उत्तराधिकार के बल पर शासन करती है।


logo