logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Axis (=The Rome-Berlin-Tokyo Axis)
धुरी राष्ट्र
जर्मनी और इटली के मध्य हुई रक्षात्मक मैत्री संधि (सन् 1936-43 ईo) जिसमें बाद में, 27 सितंबर, सन् 1940 के दिन जापान भी सम्मिलित हो गया था।

Babylon
बाबुल, बेबीलोन
इराक़ (पूर्ववर्त्ती मेसोपोटामिया) का प्राचीन भव्य नगर, जो फरात (यूफ्रेटीज़) नदी के दाहिनी और बगदाद के दक्षिण में 113 किलोमीटर की दूरी पर आधुनिक हिला नगर के समीप स्थित था। पहले यह बेबीलोन राजवंश (1894-1595 ईo पूo) की राजधानी रहा, जिसका सबसे प्रसिद्ध सम्राट हमुराबी (लगभग 1792-1750 ईo पूo) माना जाता है।
बाद में, बाबुल को, उन काल्डियायी सम्राटों ने अपनी राजधानी बनाया जिनमें सबसे प्रसिद्ध सम्राट, नेवुचदनजर द्वितीय (लगभग 605-565 ईo पूo) था। 538 ईo पूo में, ईरान के सम्राट कुरुश द्वितीय (Syrus II : राज्यकालः 559-530 ईo पूo) ने इस नगर को लूटा-खसोटा था।
बाबुल का नगर, अपने तलोद्यानों (hanging gardens) के लिए अत्यधिक प्रसिद्ध हुआ, जिसे आज भी प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों में परिगणित किया जाता है।

Babylonian captivity (=Babylonish captivity)
बेबीलोनी बंदीकरण
1. घटना विशेष, जब बेबीलोन के सम्राट, नेबुचदनजर ने, जूड़ा पर तीन बार आक्रमण किया और यरुशलम पर अधिकार कर वहाँ के बहुत से यहूदियों को (586 ईo पूo) बंदी बनाया।
2. सन् 1309 से 1377 ईo की अवधि, जो फ्रांस के सम्राट फिलिप चतुर्थ (सन् 1268-1314 ईo) तथा पोप बोनिफिस अष्टम् (सन् 1294-1303 ईo) के मध्य विवाद के फलस्वरूप शुरू हुई।
फिलिप ने, बोनिफिस से रुष्ट होकर, एक फ्रांसीसी को पोप पद के लिए निर्वाचित कराया। वह व्यक्ति क्लीमेंट पंचम् के नाम से, पोप पद )सन् 1305-1314 ईo) पर आसीन हुआ। उसने रोम के स्थान पर, फ्रांस में, एबिग्नान को अपना निवास स्थान बनाया। उसकी मृत्यु के बाद, अन्य पोप भी वहीं रहे। सन् 1370 ईo में, ग्रेगरी एकादश पोप बना। वह भी सन् 1377 ईo तक इसी स्थान पर रहा। इसीलिए सन् 1309 से 1377 ईo तक का काल, यूरोपीय इतिहास में बेबीलोनी बंदीकरण कहा जाता है।

Bacchanal devotee
बाखुसी उपासक
यूनानी सुरा-देवता बाखुस का आराधक या पूजक।
बाखुस के सम्मान में, गायन-वादन, नृत्यादि का आयोजन और पानोत्सव प्रतियोगिता में मदिरा-पान किया जाता था।

Bacchanalia
मद्यपानोत्सव
यूनानी सुरा देवता बाखुस (Bachus) के सम्मान में आयोजित प्राचीन रोम का प्रसिद्ध पर्व, जो आमोद और प्रमोद और मदमस्ती से युक्त होता था। इस सुरा देवोत्सव के उपलक्ष में मदिरा-पान किया जाता था और नाच-गान भी।

Bachelor
युवा योद्धा
किसी शूरवीर के झंडे के नीचे काम करने वाला सूरमा।

Baghdad Pact
बगदाद अनुबंध, बगदाद पैक्ट
तुर्की की ओर दक्षिण में बढ़ रहे, सोवियत रूस के तथाकथित विस्तार को रोकने के लिए, इराक और तुर्की के बीच, 24 फरवरी, सन् 1955 ईo के दिन संपन्न हुआ रक्षात्मक अनुबंध। बाद में, ब्रिटेन (5 अप्रैल), पाकिस्तान (24 सितंबर) तथा ईरान भी (25 अक्तूबर, सन् 1955 ईo) इस अनुबन्ध में सम्मिलित हो गए।
संयुक्त राज्य अमरीका ने अनुबंध का समर्थन तो किया, किंतु वह अनुबंध में सम्मिलित नहीं हुआ।

Balkan League
बाल्कन लीग
बल्गेरिया, यूनान मोन्टिनीग्रो तथा सरबिया का संघ, जिसका उद्देश्य तुर्की के यूरोप में स्थित साम्राज्य का आपस में बँटवारा करना था, जिसके परिणामस्वरूप सन् 1912 ईo में प्रथम बात्कन युद्ध हुआ। अo देo Balkan Wars

Balkan Pact
बाल्कन अनुबंध
9 फरवरी, सन् 1934 ईo के दिन तुर्की, यूनान, रुमानिया और यूगोस्लाविया के मध्य हुआ अनुबंध, जिसके अनुसार प्रत्येक सदस्य राष्ट्र ने, एक दूसरे की राज्य-सीमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का वचन दिया। इसके अतिरिक्त यह भी निर्णय किया गया कि किसी अन्य बाल्कन राज्य के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से पूर्व पारस्परिक विचार-विमर्श करना आवश्यक होगा।

Balkan Wars
बाल्कन युद्ध
बाल्कन राज्यों में हुए युद्धों की श्रृंखला।


logo