logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Bellicosity
युयुत्सा, युद्धप्रियता, लड़ाकूपन
युद्ध करने, संघर्षात्मक गतिविधियों में सक्रिय भाग लेने, परस्पर अभिघात के लिए आगे बढ़ कर प्रहार करने की प्रवृत्ति, इच्छा या भावना।

Bellona
बेलोना
प्राचीन रोम में युद्ध की अधिष्ठात्री देवी।

Benefice
मठवृत्ति, धमवृत्ति, पादरी की वृत्ति
भूमि के रूप में सामंती संपदा।
इस प्रकार की जागीर जीवन-काल के लिए प्राप्त होती थी और दाता के प्रसाद पर्यंत धारक उसका उपभोग कर सकता था। आगे चलकर यह पुश्तैनी या मौरूसी हो गई। बाद में मठवृत्ति गिरजाघर की व्यवस्था और निर्वाह के लिए धर्म वृत्ति के रूप में स्थापित हो गई।

Benefit of clergy
पादरी-सुविधा
मध्यकालीन गिरजाघरों को प्राप्त विशेषाधिकार जिसके अनुसार अस्थायी न्यायालयों द्वारा दोषी ठहराए गए पादरियों के विरुद्ध मुकदमा चलाने एवं उन्हें ड देने की व्यवस्था धार्मिक न्यायालयों को सौंप दी गई।
इन धार्मिक न्यायालयों को मृत्यु-दंड देने का अधिकार नहीं था। बाद में, आगे चलकर इस प्रकार चर्च को दिए गए उक्त विशेषाधिकार को समाप्त कर दिया गया।
30 अप्रैल, सन् 1790 ईo को कांग्रेस द्वारा पारित अधिनियम द्वारा चर्च को दी गई इन सुविधाओं को समाप्त कर दिया।

Benelux
बेनीलक्स
3 मई सन् 1946 ईo के दिन बना बैल्जियम नीदरलैंड तथा लक्समबर्ग का त्रिपक्षीय व्यापार संघ।
यह संघ एक जनवरी, सन् 1948 ईo से अस्तित्व में आया। बेनीलक्स शब्दबंध उक्त तीनों देशों के आद्यक्षरों Be (Belgium), Ne (Netherland), Lux (Luxemberg) से मिलकर बना है। संघ की स्थापना के बाद, तीनों राज्यों के मध्य सीमाशुल्क हटा दिए गए और विदेशों से आयातित वस्तुओं पर समान कर लगाया गया।

Berlin Decree
बर्लिन डिकी, बर्लिन निषेध
नेपोलियन द्वारा 21 नवम्बर, सन् 1806 ईo को जारी की गई बर्लिन राजाज्ञा।
इसके द्वारा ब्रिटेन और यूरोप के मध्य व्यापारिक नाकाबंदी की गई, जिसके अंतर्गत ब्रिटेन के बंदरगाहों से जहाज और माल लाने या वहाँ ले जाने की मनाही कर दी गई।

Berserker
जुझारू योद्धा, नार्सी योद्धा
स्केंडिंनेविया की गाथाओं के अनुसार, नार्वेदेशीय वे प्रचंड योद्धा, जो युद्ध भूमि में भेडियों की भाँति हुँआते, रीछों की भाँति गुर्राते और इतने अधिक उन्मत्त होकर लड़ते थे कि उनके मुँह से झाग निकलते थे। वे निर्द्बंद्व भाव से अपने प्राण हथेली पर रख कर रण-भूमि में कूद पड़ते थे।

Besant (=bezant)
बजांत
यूरोप मे, छठी शताब्दी से 15 वीं तथा 16 वीं शताब्दी ईo तक प्रचलित स्वर्ण मुद्रा, जिसे बाइजेन्टियम सम्राट या कुस्तुनतुनिया (कानस्टेन्टीनोपल) के सम्राटों ने चलाया था। इस स्वर्ण मुद्रा का मूल्य लगभग 12 शिलिंग 5 पैंस था।

Bethel
बैथेल
1. उपासना गृह; फिलिस्तीन के एक गाँव का नाम, जहाँ जेकब को स्वप्न में एक देवदूत सीढ़ी पर उतरते और चढ़ते दिखाई दिया था।
2. इंग्लैंड में, चर्च आफ इंग्लैंड के अनुयायियों का प्रार्थना-गृह।
3. नाविकों का प्रार्थना-स्थान।

Bibliolater
ग्रंथ-पूजक
व्यक्ति या संप्रदाय, जो ग्रंथ विशेष की पूजा-अर्चना-उपासना करता हो, यथा-बाइबिल, कुरान-शरीफ, श्रीमद्भागवत गीता, गुरु ग्रंथ साहब की पूजा-अर्चना करने वाला ग्रंथ-पूजक।


logo