logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Baltic Pact
बाल्टिक अनुबंध
सन् 1934 ईo में, बाल्टिक सागर के निकट स्थित एस्टोनिया, लेटेविया और लिथुआनिया राज्यों द्वारा किया गया समझौता, जिसे उन्होंने पड़ौसी बाल्टिक राज्यों से अधिकाधिक सहयोग करने के उद्देश्य से किया था।
सन् 1912 ईo में, प्रथम बाल्कन युद्ध हुआ। चार बाल्कन राज्यों ने बाल्कन संघ बनाया, जिसका उद्देश्य तुर्की के यूरोप में स्थित साम्राज्य का आपस में विभाजन करना था। इसी उद्देश्य से उन्होंने तुर्की पर आक्रमण कर उसे पराजित कर दिया। यूरोपीय बड़े राष्ट्रों के हस्तक्षेप के कारण युद्ध तो समाप्त हो गया किंतु विभाजन संतोषजनक नहीं हो सका। बल्गेरिया बहुत अधिक असंतुष्ट रहा, इसीलिए उसने सर्बिया और यूनान पर आक्रमण किया। इस से दूसरा बाल्कन युद्ध आरम्भ हो गया। रूमानिया और तुर्की ने बल्गेरिया के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया, जिसमें बल्गेरिया की पराजय हुई। अगस्त, सन् 1913 ईo में बुखारेस्ट की संधि हुई, जिसके अनुसार बल्गेरिया को सर्बिया यूनान और रूमानिया के अनेक प्रदेशों पर अपना दावा त्याग देना पड़ा।

Bandit
दस्यु
लूटमार तथा हिंसात्मक कार्यों द्वारा जीवन-निर्वाह करने वाला लुटेरा, विशेषकर पर्वतीय प्रदेशों में लूटमार करने वाला डकैत।

Bandung Conference
बांडुंग सम्मेलन
अप्रैल, सन् 1955 में, इंडोनेशिया के बांडुंग नगर में हुआ, गुट निरपेक्ष देशों का सम्मेलन।

Banishment
निर्वासन, देश-निकाला
1. व्यक्ति को, उसकी आपत्तिजनक गतिविधियों के कारण, राज्य के भू-भाग से बाहर निकालना।
2. देश-निकाले का दंड।

Banner
पताका, ध्वजा
1. देश, सेना या सैनिक टुकड़ी का ध्वज।
2. धार्मिक या सांप्रदायिक जुलूस के समय, उसके अपने विशिष्ट प्रतीक आदि।
3. राजा, जमींदार या सामंत का ध्वज।

Barbarian
बर्बर
1. असभ्य जंगली तथा जाहिल व्यक्ति।
2. यूनानी, रूमानी तथा चीनी जैसी प्राचीन सभ्यताओं द्वारा अपने से भिन्न जातियों के व्यक्तियों के लिए प्रयुक्त हीनार्थक शब्द।

Barbican
कोट-घूँघट
1. नगर, गढ़ी आदि का बाह्य रक्षात्मक निर्माण-कार्य, विशेषकर, द्वार या सेतु पर निर्मित बुर्ज या अनेक बुर्जियाँ।
2. बाहरी रक्षात्मक चौकी।

Bardoli satyagraha
बारदोली सत्याग्रह
(12 फरवरी से 4 अगस्त तक) सन् 1938 ईo में, स्वo सरदार बल्लभ भाई पटेल के नेतृत्व में, गुजरात के सूरत जिले के बारदोली ताल्लुका में, किसानों द्वारा आयोजित सत्याग्रह-आन्दोलन, जिसका उद्देश्य किसानों का लगान माफ करवाना था।
यह सत्याग्रह अपने उद्देश्य की प्राप्ति में सफल रहा।

Barn Burners
बार्न बर्नस
न्यूयार्क के डेमोक्रेटिक दल (सन् 1844-54 ईo) का आमूल परिवर्तनवादी गुट, जो दास-प्रथा का विरोधी रहा।
सन् 1854 ईo में यह गुट रिपब्लिकन दल में सम्मिलित हो गया।

Baron
बैरन, सामंत
1. सामंती व्यवस्था के अंतर्गत, अनेक पदवियों से युक्त और अधिकार-प्राप्त भूमिधारी पट्टेदारों का उच्च वर्ग, जो राजा की सैन्य सेवा ही नहीं उसके निमित्त अन्यान्य सम्मानजनक कार्य भी करता था।
2. इंग्लैंड के राजा के प्रमुख पट्टेदारों का वर्ग।
3. हेनरी तृतीय (सन् 1216-72 ईo) के शासन-काल में, राजा का पट्टेदार, जो व्यक्तिगत रूप से पार्लियामेंट द्वारा आमंत्रित किया जाता था।
4. प्रदेश का स्वामी; नवाब या सामंत।
5. ग्रेट ब्रिटेन के पियर पद के अंतिम और पाँचवें वर्ग का लार्ड; लार्ड पदवी से संबंधित सदस्य; हाउस आफ लॉर्डस का सदस्य।
6. यूरोपीय महाद्वीप के उस अभिजात वर्ग का सम्मानित व्यक्ति, जिसके पद-प्रतिष्ठा की दृष्टि से अनेक भेद विद्यमान रहे।
7. (अमरीका में) बड़ा व्यापारी या उद्योगपति।


logo