logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Battery
तोपखाना
1. स्थान, जहाँ पर तोपखाना स्थित हो।
2. सामरिक तथा प्रशासकीय तोपखाने की मूल-इकाई, जिसके अंतर्गत न्यूनतम दो और अधिकतम छह तोपें सहित रसद कर्मचारी वर्ग, परिवहन, संचार साधन आदि सम्मिलित होते हैं।
3. आकार में एक समान तोपों का समूह या एक समान कार्य में नियोजित तोपों का वर्ग।
4. जंगी जहाजों के समस्त अस्त्र-शस्त्रादि।
5. अवैध प्रहार;
विधि-विरुद्ध या नियम-विनियमों के विपरीत किया गया आक्रमण जो आक्रोशपूर्ण या हिंसक ढंग से हो।

Battle
रण, समर, युद्ध
सैनिकों के मध्य, अस्त्र-शस्त्रों से होने वाली लड़ाई, जिसमें युद्धपोतों वायुयानों तथा अन्य सामरिक साधनों उपस्करों आदि का प्रयोग किया जाता है।

Batlle-array
रण-व्यूह
सैनिकों या युद्ध-वाहनों की रणोन्मुख रक्षा व्यूह-पंक्ति।

Battle cry
युद्ध-घोष
1. युद्धरत सेनाओं, में उत्साह-वर्धन के लिए प्रयुक्त उत्तेजक और उत्साहवर्धक नाद।
2. युद्ध या आक्रमण के समय ललकारने के लिए प्रयुक्त उत्तेजक नारा।

Battle din
युद्ध कोलाहल
युद्ध तत्पर सेनाओं का शोरगुल या हो-हल्ला।

Battle field
रण भूमि, रण क्षेत्र, समरांगण
1. भूभाग या मैदान, जहाँ पर युद्ध आयोजित हो।
2. परस्पर विरोधी सेनाओं के सशस्त्र संघर्ष का क्षेत्र।

Battle hymn
युद्ध-गान
युद्ध के समय गेय गान, जिसकी ध्वनि (धुन) से सैनिकों के उत्साह में वृद्धि हो।

Battle of the Spurs
एड़-युद्ध
1. सन् 1302 ईo में, फ्लैंन्डर्स में, कोत्रे (Courtrai) में अभिजातवर्गीय लोगों और नागरिकों के बीच हुआ संघर्ष।
इस लड़ाई में, फ्रांसीसी सामंतों (barons) तथा योद्धाओं (knights) को बुरी तरह पराजित होना पड़ा। उन दिनों, घुड़सवारों के जूतों में, एड़ी के पास लोहे की नालें लगाई जाती थीं, जिनसे वे अपने घोड़ें को एड़ लगाते थे। इस युद्ध में, अभिजातवर्गीय योद्धाओं के जूतों में सोने की नालें लगी थी और वे भयाक्रांत हो अपने जूते भी छोड़ कर रणक्षेत्र से भाग गए थे।
2. सन् 1513 ईo में, केले के निकट गिनिगेट के स्थान पर हुआ युद्ध, जिसमें अंग्रेजों ने हेनरी अष्टम् के नेतृत्व में फ्रांसीसियों को परास्त किया था।
इस संघर्ष में पराजय के बाद, फ्रांसीसी अपने घोड़ों को एड़ लगाकर बड़ी तेजी से युद्ध क्षेत्र से भाग गए। इसी घटना के कारण इस युद्ध को एड़ युद्ध कहते हैं।

Battle of the Standard
ध्वज-संग्राम
इंग्लैंड और स्काटलैंड के बीच 22 अगस्त सन् 1138 ईo के दिन हुआ युद्ध।
स्काटलैंड के राजा डेविड प्रथम (लगभग 1085-1153 ईo) ने, जब इंग्लैंड पर आक्रमण किया, तब यार्क के आर्च विशप तथा अन्य सामंतों ओर ज़मीदारों ने एक रथ पर तीन गिरजाघरों (सेन्ट पीटर ऑफ यार्क, सेन्ट जोन ऑफ बौबरले तथा सेन्ट बिलफ्रिड ऑफ रिपन) के ध्वज लगाकर युद्ध किया और स्काटलैंड की सेना को पराजित किया। उस समय इंग्लैंड का राजा स्टीफेन (सन् 1135-1154 ईo) था तथा देश भर में उत्तराधिकार के प्रश्न पर अराजकता विद्यमान थी। डेविड पूर्ववर्त्ती राजा हेनरी प्रथम (सन् 1100-1135 ईo) की पुत्री मांड का समर्थन कर रहा था, किंतु इंग्लैंड के निवासी मांड को शासक बनाना नहीं चाहते थे।

Battleship
रणपोत, जंगी जहाज़, संगरपोत
अस्त्र-शस्त्रों से सज्जित और सुरक्षित विशाल आकार-प्रकार का समुद्री जहाज।
इस प्रकार के जहाज में अधिकांशतः 25.4 सेंo मीटर या 30.48 सेंo मीटर की तोपें लगी होती हैं।


logo