logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Anglican
आंग्लिक
इंग्लैंड के नवीन सुधारवादी चर्च का सदस्य या अनुयायी।

Anglican Communion
आंग्ल चर्च
इंग्लैंड का चर्च (चर्च ऑफ इंग्लैंड) और उसके सहयोगी चर्च; चर्च ऑफ आयरलैंड, स्‍काॅट‍िश ऐपिस्कोपल चर्च, चर्च ऑफ वेल्स, अमरीका का प्रोटेस्टेंट ऐपिस्कोपल चर्च तथा ब्रिटिश राष्ट्रमंडल के उपनिवेशों के आंग्ल चर्च।

Anglicanism
आंग्ल चर्चवाद
1. आंग्ल चर्च और उसके सहयोगी चर्चों के सिद्धांत।
2. इंग्लैंड के चर्च के प्रति आस्था और निष्ठा।

Anglo-phobe
आंग्ल विरोधी
इंग्लैंड अथवा अंग्रेजों का विरोध करने वाला।

Anglo-phobia
आंग्ल-दुर्भीति
इंग्लैंड अथवा अंग्रेज़ों के प्रति विरूचि।

Anglo-Saxon
आंग्ल सैक्सन
1. जर्मन कबीले के सैक्सन लोग, जो इंग्लैंड में पहले से बसे जर्मन कबीलों के साथ मिलकर अंग्रेज कहे जाते थे।
2. प्राचीन काल के अंग्रेज; नार्मन विषय पूर्वीय अंग्रेज़ी भाषा-भाषी लोग।

Anglo-Saxonism
आंग्ल-सैक्सनवाद
आंग्ल-सैक्सन जाति की श्रेष्ठता और उनकी विशेषताओं में आस्था या विश्वास का प्रतिपादक सिद्धांत।

Annalist
आख्यान-लेखक, आख्यानकार
1. इतिहास लेखक; इतिहासकार।
2. युद्ध, विप्लव, क्रांति या घटना विशेष का इतिवृत्त लेखक।
3. वर्ष वृत्तांत लेखक।

Annals
वर्षवृत्त, आख्यान, ख्यात
1. संकलनकर्ता द्वारा वर्णक्रमानुसार वर्णित इतिवृत्त।
2. काल-वृत्त; इतिवृत्त।
ऐतिहासिक अभिलेख, विशेषकर प्राचीन काल से लेकर समकालीन इतिहासकारों द्वारा इतिवृत्त।

Annexation
अधिनहन, मिला देना
किसी क्षेत्र का दूसरे शक्तिशाली राज्य के साथ मिलाया जाना, जैसे ब्रिटिश राज्य में अवध का अधिनहन।


logo