logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Aralu
अरालू
बेबीलोन की देवकथाओं में वर्णित, मृतात्माओं का निवास-स्थान, जो खूबर नदी के पारवर्ती प्रदेश में, धरती के बीच विशाल और अंधेरी गुफा में स्थित बताया गया है।
बेबीलोनी पाताल सात प्राचीरों से घिरा था। जहाँ का शासक नरगल, अपनी कर्कशा पत्नी अलाटू और राक्षस अनुचरों की सहायता से मृतात्माओं पर शासन करता था। मृतात्माओं का जीवन दुःखद और विषादपूर्ण तो था ही, नरगल से मुक्ति की आशा कदापि नहीं की जा सकती थी। कहा जाता है कि नराधम व्यक्तियों की आत्माएँ दारूण यातनाएँ भोगने के लिए अरालू में भेजी जाती थीं।

Arch bishop
आर्च बिशप
महाधर्माध्यक्ष या प्रधान बिशप।
बिशपतंत्र का उच्च पदाधिकारी, जो अपने अधीन क्षेत्रों के विशपों के कार्य का निदेशन व निरीक्षण करता है।

Arch duchy
आर्च डची
आस्ट्रिया के शाही परिवार के राजकुमार का क्षेत्र।

Arch duke
आर्च ड्यूक
आस्ट्रिया के शाही परिवार के राजकुमार।

Archief (=archival collection)
पुरालेख संग्रह
विशिष्ट प्रशासकीय निकाय के लिखित प्रलेख तथा उसकी प्रकाशित सामग्री जिसे अधिकृत रूप से, कार्यालय विशेष या पुरालेखागार में अभिरक्षा और भावी संदर्भ के लिए सुरक्षित रखा जाता है।

Archiepiscopate
महाधर्माध्यक्ष का पद
प्रधान पादरी।
चर्च के प्रधान पादरी का पद; कार्यालय या उसका कार्य-क्षेत्र।

Aristocracy
अभिजाततंत्र
1. पैतृक विशेषाधिकार या पद विशेष प्राप्त अभिजात वर्ग।
2. कुलीन वर्ग द्वारा शासन; उच्च कुलीन गिने-चुने लोगों का शासन।
3. योग्यतम व्यक्तियों द्वारा शासन।
4. योग्यतम व्यक्तियों की प्रबंध-समिति।
5. योग्यतम व्यक्तियों का वर्ग या समूह।

Aristocrat
अभिजात
1. कुलीन वर्ग का सदस्य।
2. व्यक्ति, जिसकी प्रवृत्ति, धारणा या गतिविधि उच्च कुलीन वर्ग के अनुरूप हो।
3. कुलीन वर्ग द्वारा निदेशित, नियंत्रित और शासित सरकार का पक्षपोषक या प्रतिपादक।

Aristocratic snobbery
अभिजातीय दंभ
सामाजिक उच्च स्थिति और समृद्धि के आधार पर कुलीन वर्ग के लोगों में व्याप्त अभिमान की भावना।

Aristotelian
अरस्तूवादी
1. यूनानी दार्शनिक अरस्तू (384-322 ईo पूo) का अनुयायी।
2. अरस्तू की विचारधारा, उनके दर्शन और सिद्धांतों आदि का प्रतिपादक या समर्थक।
3. अरस्तू के दर्शन के प्रति निष्ठावान व्यक्ति।


logo