logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Abbey
1. भिक्षु तथा भिक्षुणी विहारों का समूह।
2. मठाधीश या मठाध्यक्षा के संरक्षण में मठ या विहार।
3. मठ या भिक्षुणी विहार में स्थित गिरजाघर।

Abbey of Westminster
वैस्‍टम‍िन्‍स्‍टर मठ
लंदन का प्रसिद्ध और प्राचीन मठ।
मूलतः यह मठ का गिरजाघर था, जिसे सन् 785 ईo में संत पीटर को समर्पित किया गया था। इसका पुनर्निर्माण एडवर्ड द कनफ़ेसर (सन् 1049-1065 ईo) ने किया। इसका पवित्रीकरण सन् 1065 ईo में हुआ था। आधुनिक गिरजाघर का पुनर्निर्माण 13 वीं शती से 16 वीं शती तक हुआ।
दो सम्राटों के अतिरिक्त सभी ब्रिटिश सम्राटों का राज्याभिषेक वेस्टमिन्सटर मठ में ही हुआ है। यही वह स्थान है, जिसके प्रांगण में अनेक सम्राटों और राष्ट्रीय राजनयज्ञों, सैनिकों, कवियों आदि के भौतिक अवशेष दफ़नाए जाते रहे हैं।

Abditory
मालखाना
वस्तुएँ सुरक्षित रखने का स्थान।
सुरक्षित स्थान, जहाँ पर वस्तुएँ व्यवस्थित रूप से रखी जाती हैं।

Abolition of slavery
दासता का उन्मूलन
1. दास-प्रथा की समाप्ति।
सन् 1807 से 1838 ईo तक की अवधि में, ब्रिटेन की संसद ने, अनेक कानून पारित किए और ब्रिटिश साम्राज्य में, दासता की प्रथा को और-कानूनी घोषित किया। सन् 1907 ईo में ब्रिटिश नागरिकों या प्रजा के लिए दास-व्यापार अपराध घोषित किया गया।
विलयम विलबरफ़ोर्स (सन् 1759-1833 ईo) नामक व्यक्ति ने, इस प्रथा को समाप्त करने में बहुत महत्त्वपूर्ण कार्य किया। सन् 1823 ईo में दास-प्रथाविरोधी समिति का गठन किया गया। सन् 1838 ईo तक ब्रिटेन तथा उसके अन्य उपनिवेशों में दास-प्रथा का पूर्ण रूप से उन्मूलन कर दिया गया।
2. अमरीकी संविधान के तेरहवें संशोधन के अनुसार किया गया दास-प्रथा का अंत।
सन् 1865 ईo में, व्यक्ति या व्यक्तियों के समुदाय द्वारा दास बनाने या खरीदने की कुप्रथा को समाप्त कर दिया गया।

Aboriginal
आदिवासी
क्षेत्र के मूल निवासी, जो प्राचीन काल से वहाँ रहते आए हों और बाहर से आने वाली या बसने वाली जातियों से अलग मान जाते हैं, जैसे, मैसूर के टोडा और मध्य प्रदेश के गोंड आदि।

Abraham Era
अब्राहम काल
यहूदियों के प्रथम कुलपिता, अब्राहम के नाम पर चलाया गया संवत्, जिसका आरंभ 2017 ईo पूo माना जाता है।

Absentee landlords
प्रवासी ज़मींदार
प्रायः अपनी ज़मीदारी से बाहर रहने वाला ज़मींदार, जिसकी भूमि को स्थानीय किसान जोतते और बोते हैं। कृषि से प्राप्त आय का अधिकांशतः उपभोग ज़मींदार करता है।

Academy
अकादमी; विद्वत्परिषद
1. एथेन्स के निकट सिफ़िसस में स्थित उद्यान, जहाँ पर प्लेटो (लगभग 427-347 ईo पूo) तथा उसके अनुयायी दार्शनिक, विभिन्न विषयों पर चर्चा किया करते थे। जिस स्थान पर शास्त्रार्थ होते थे वह 'अकादमी' के नाम से विख्यात हुआ। अफ़लातून का पहला प्रवचन 398 ईo पूo में इसी अकादमी में हुआ था।
2. मध्यकालीन यूरोप में विद्वानों की उन गोष्ठियों के लिए प्रयुक्त शब्द जिनमें दर्शन एवं विज्ञान की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाता था।
3. आधुनिक काल में, सन् 1635 ईo में, फ्रांस में स्थापित, प्रथम दार्शनिक अकादमी।

Accra conference
अक्रा सम्मेलन
सन् 1958 ईo में, घाना की राजधानी अक्रा में, अफ्रीका के नव स्वतंत्रता प्राप्त राष्ट्रों का सम्मेलन, जिसका आयोजन वहाँ के राष्ट्रपति नक्रूमा ने किया था।
उक्त सम्मेलन में, संयुक्त अरब-गणराज्य, ट्यूनिशिया, लीबिया, सूडान, लाइबीरिया, मनोक्को तथा इथियोपिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। सम्मेलन में, अफ्रीकी राष्ट्रों की स्वाधीनता की रक्षा करने, उन्हें सशक्त बनाने, औपनिवेशिक चंगुल में फँसे अन्य देशों की सहायता करने तथा बड़े राष्ट्रों से न‍िरस्‍त्रीकरण की अपील करने विषयक अनेकानेक प्रस्ताव पारित किए गए। उक्त सम्मेलन में यह भी निश्चय किया गया कि अफ्रीकी राष्ट्रों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग स्थापित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल के दिन ‘अफ्रीकी स्वाधीनता दिवस’ मनाया जाए।

Accruals
प्रोद्भूत सामग्री, उपचित सामग्री
काल विशेष में प्राप्त सामग्री।


logo