logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Acoelous
1. अगुहिक 2.अगर्ती
1. वास्तविक प्रगुहा यानी सीलोम से रहित (प्राणी)।
2.चपटे कशेरुकाय (सेन्ट्रम) वाला कशेरुक।

Acontium
एकांशियम, सूत्रवर्ध
ऐक्टीनियन प्राणियों (समुद्री एनीमोन) में आंत्रयोजनी तंतुओ की धागे जैसी संरचनाओं में से एक जो दंश कोशिकाओं से लैस होती है और प्राणी को छेड़ने पर उनकी सुरक्षा के लिए उनके मुंह या विशेष छिद्रों द्वारा एकदम बाहर निकल आती है।

Acquired character
उपार्जित लक्षण
जीव द्वारा वातावरण या अंगों के उपयोग व अनुपयोग के परिणामस्वरुप अपने जीवन काल में प्राप्त किए जाने वाले लक्षण या विशेष संरचनाएँ।

Acquired variation
उपार्जीत विभिन्नता
सामान्य से अलग व्यवहार, संरचना या अंग जो जीव के परिवर्धन के साथ-साथ अधिकाधिक स्पष्ट रुप से प्रकट होता जाता है।

Acquired
उपार्जित
जीव को आनुवंशिक रुप में नहीं बल्कि स्वयं अपने प्रयत्नों से प्राप्त होने वाला (गुण या लक्षण) अथवा जन्म के बाद उत्पन्न होने वाला (रोग, इत्यादि)।

Acrania
ऐक्रेनिया
कुछ वर्गीकरण पद्धतियों के अनुसार कॉर्डेटा का एक प्रभाग जिसमें हेमिकॉर्डेटा, यूरोकॉर्डेटा और सेफैलोकॉर्डेटा प्राणी आते हैं। वास्तविक सिर और मस्तिष्क या करोटि का न होना इनका विशिष्ट लक्षण है।

Acraspedote
अविच्छद
1. बिना गुंठिका (वीलम) वाले (सीलेन्टरेट) प्राणी।
2.एक्रैस्पिडा प्रभाग का अथवा उससे संबंधित।
3.फीताकृमियों के ऐसे शरीर-खंड जिनके सिरे एक दूसरे पर बैठते हैं।

Acroblast
अग्रकोरक
प्रशुक्राणु (स्पर्मेटिड) में गॉल्जी काय द्वारा घिरा हुआ इडियोप्लाज्म का पुंज जिससे अग्रपिंडक (ऐक्रोसोम) बनता है।

Acrocentric chromosome
अग्रकेंद्री गुणसूत्र
गुणसूत्र जिसका सूत्रकेंद्र एक सिरे पर होता है। मानव में ये गुणसूत्रों की उन लघु भुजाओं पर अनुषंगी होते हैं जिसमें राइबोसोमी आर.एन.ए. जीन मौजूद होते हैं।

Acrocyst
शिखरपुटी
कुछ हाइड्रॉइड प्राणियों में प्रावरक (गोनोथीका) के शिखर पर पॉलिप (गोनोफ़ोर) की काइटिनमय गोल पुटी-जैसी संरचना।


logo