होश= 1. ज्ञान कराने वाली मानसिक वृत्ति। 2. जीवित रहने का बोध। हवास=देखने, सुनने, चखने आदि की शक्तियाँ, पंचज्ञानेंद्रियों, मन की शक्तियाँ (कल्पना, विचार, स्मृति) संवेदन की शक्ति, सुध। होश-हवास = संज्ञा (चेतना) और बुद् धि, अक्ल और तमीज।
हो-हल्ला
(अनु.) हो, हो-हो की आवाज। हल्ला = 1. शोर, 2. कोलाहल। हो-हल्ला (द् विरुक्ति सूचक शब्द) शोरगुल, हुल्लड़।
हौआ
एक कल्पित प्राणी जिसका नाम लेकर बच्चों को डराया जाता है। जैसे: माँ बच्चे से कहती है-घर के बाहर मत जाओ, नहीं तो वहाँ हौवा आ जायेगा।
हौज़
मुख्यत: नहाने और गौणत: जलक्रीड़ा के लिए बना और चारों ओर से पक्का बँधा पानी का कुंड जैसा जलाशय। 2. मवेशियों के लिए पानी पीने का कुंड, नाँद।
हौदा
पहले राजा-महाराजाओं के परंतु अब सैलानियों के बैठने के लिए हाथी की पीठ पर कसा जाने वाला सजा-सजाया चौखटा।
हौले-हौले क्रि.वि.
1. धीरे-धीरे, आहिस्ता आहिस्ता। 2. चुपचाप, बिना शब्द किए।
हौसला
किसी काम को करने का मन में उत्साहपूर्ण साहस। उदा. हौसला बनाए रखोगे तो तुम्हें सफलता अवश्य मिलेगी। मुहा. हौसला पस्त हो जाना= उत्साह और साहस खो देना।
हौसलामंद
हौसले वाला। दे. हौसला।
ह्यूमस
(अं.) मृदा (मिट्टी) में प्राप्त होने वाला जैव पदार्थों का अपघटित अंश (जो उसे उपजाऊ बनाता है)।
ह्यूमस
(अं.) कृषि मृदा में जैव पदार्थ के अपघटन की प्रक्रिया जिससे ह् यूमस बनता है। humusiow