logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

रणनीति
1. युद्ध शुरू करने से पूर्व युद्धकर्ता द्वारा शत्रुपक्ष को पराजित करने के उद् देश्‍य से अपनाई जाने वाली योजनाबद् ध तरीके से तैयार की गई नीति। पर्या. युद्ध की नीति। tacties 2. किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए निर्धारित कार्यनीति।

रणभूमि
युद्ध का मैदान; वह भूभाग जहाँ पर सक्रिय रूप से युद्ध लड़ा जा रहा हो।

रतवाँस
रात के समय हाथी, घोड़ों को दिए जाने वाला चारा।

रति
1. प्रेम, अनुराग।, 2. शोभा, छवि।, 3. जीवों की संभोग क्रिया। उदा. उसकी तो हरिचरणों में रति है। विलो. विरति।

रतौंधी
शा.अर्थ रात में अंधा हो जाना। आयु. रोग जिसमें रात को दिखाई नहीं देता।

रत्ती
1. तौल की एक इकाई जो एक माशे का आठवाँ भाग होती है। (लगभग एक सेंटीग्राम या एक ग्राम का दसवाँ भाग) या पुराने सुनारों द्वारा प्रयुक्‍त ढाई चावल या आठ जौ या एक घुँघची के बराबर की तौल का मान। 2. गुंजा (घुंघली का दाना) 3. प्रयो. आठ रत्‍ती का एक माशा होता है। मुझे रत्‍ती भर परवाह नहीं है।

रत्‍ती
1. प्रेम, प्रणय। 2. सौंदर्य, शोभा, छवि।

रत्‍न
बहुमूल्य चमकीले प्रसिद्ध खनिज पत्थर, या समुद्र से प्राप्‍त चमकीले पदार्थ जिनका प्रयोग आभूषणों में जड़ने या किसी श्रृंगार आदि में किया जाता है। शा.अर्थ मणि, जवाहर। प्रयो. वह रत्‍न जटित मुकुट धारण किए हुए है। ला.अर्थ बहुमूल्य या प्रिय व्यक्‍ति। टि. नवरत्‍न-हीरा, पन्ना, पुखराज, मूँगा, मोती, माणिक्य, नीलम, लहसुनिया और गोमेद।

रत्‍नजटित
हीरे-मोती आदि बहुमूल्य रत्नों से जुड़ा हुआ। जैसे: रत्‍नजटित कंगन/मुकुट आदि।

रत्‍नाकार
शा.अर्थ रत्‍नों की खान। सा.अर्थ समुद्र/सागर। पर्या. पयोधि, रत्‍ननिधि।


logo