logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

राज़ी
1. सहमति, स्वीकृति, अनुमति। 2. कुशल, क्षेम। सामान्यत: 'राजी-खुशी' प्रयोग होता है।

राज़ी-खुशी क्रि.वि.
1. अच्छी तरह, 2. कुशलपूर्वक, सकुशल। उदा. हमारे यहाँ उत्सव में पधारे सभी अतिथि राज़ीखुशी विदा हो गए।

राज़ीनामा
वह लिखित दस्तावेज़ जो विरोधी पक्षों में परस्पर समझौते के रूप में प्रमाण माना जाता है। पर्या. संधिपत्र, सुलहनामा, सहमति/स्वीकृतिपत्र। agreement उदा. दोनों व्यक्‍तियों ने आपस में समझौता करके राज़ीनामे पर दस्तखत कर दिये।

राजीव
नीलकमल या कमल।

राज़ीवलोचन
नीलकमल के समान सुंदर नेत्रों वाला।

राज्य
1. (व्यापक संकल्पना) राजा या केंद्रीय सत्‍ता द्वारा शासित देश। 2. (सीमित संकल्पना) संघ राज्य की कोई इकाई। जैसे-उत्‍तर प्रदेश, राजस्थान आदि। पर्या. प्रांत state 3. 'शासन' का पर्यायवाची शब्द (प्रभुत्वसंपन्न सत्‍ता) rule

राज्यकाल
राजा के सिंहासनारूढ़ होने से लेकर मृत्युपर्यंत अथवा शासक का पद छोड़ने तक की समयावधि।

राज्यपाल
भारत के संविधान के अनुसार प्रत्येक राज्य का वह सर्वोच्च पदाधिकारी/ प्राधिकारी जिसकी नियुक्‍ति राष्‍ट्रपति करते हैं तथा जो वहाँ राष्‍ट्रपति का प्रतिनिधि माना जाता है। governor

राज्यसभा
भारतीय संसद का ऊपरी सदन जिसके (अधिकतम) सदस्यों का निर्वाचन संघ के राज्यों की विधानसभाएँ करती हैं तथा कुछ सदस्य बारह (12) विशिष्‍ट क्षेत्रों (साहित्य-कला आदि) राष्‍ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। पर्या. ऊपरी सदन upper houe

राज्याभिषेक
राज. राजा के रूप में प्रथम बार राजसिंहासन पर बैठने/बिठाने की औपचारिक प्रक्रिया। पर्या. राजतिलक। शा.अर्थ राज्य प्राप्‍ति के निमित्‍त की जाने वाली स्नानादि क्रियाएँ, अभिषेक=स्नान। टि. भारतीय शास्त्रों के अनुसार किसी को राजा बनाने से पूर्व राज्य की समस्त नदियों का जल एकत्रित कर उस जल से उसे स्नान कराया जाता था और इस प्रकार पवित्र हुए राजा को पुरोहित तिलक लगाकर सिंहासनारूढ़ करता था।


logo