logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

राजमर्मज्ञ (मर्म को जानने वाला)
राज्य की रीति-नीति का मार्गदर्शन करने वाला दूरदर्शी राजनेता। उदा. पंडित नेहरू राजनीतिज्ञ ही नहीं राजमर्मज्ञ भी थे। statesman तु. राजनीतिज्ञ।

राजमहल (राज+महल)
राजा का निवास-स्थान। पर्या. राज-प्रासाद। (रॉयल पेलेस)

राजमाता
वर्तमान राजा या रानी की जीवित माता (जो पहले अपने (राजा) पति के जीवित रहते रानी/महारानी रही थी) queen mother

राजवैद्य
राजा की चिकित्सा करने वाला वैद्य।

राजशाही
राजा द्वारा सर्वाधिकार संपन्न बनकर राज्य चलाने की पद्धति। तु. लोकशाही=जनता द्वारा चलाई गई शासन पद्धति।

राजसी
1. राजाओं जैसा। 2. राजाओं के योग्य, उनके अनुरूप। 3. राजपरंपरा के अनुसार।

राजसूय
एक यज्ञ जो सम्राट पद के अधिकारी राजा करते थे।

राजस्व
कर, शुल्क आदि के रूप में राजा या सरकार को होने वाली आय। उदा. सरकार राजस्व का उपयोग राष्‍ट्र एवं जनता के कल्याण के लिए करती है।

राजाज्ञा
1. राजा का आदेश; राज्य-शासन का आदेश। 2. आदेश जिसका उल्लंघन अपराध माना जाए।

राज़ी
सहमत, प्रसन्न, संतुष्‍ट। उदा. हमारे पिताजी इस कार्यक्रम में आने को राज़ी हो गए हैं।


logo