logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

राजधानी
राज्य का मुख्य नगर जहाँ से शासन का कार्य चलाया जाता है और जहाँ शासक निवास करता है। शासन का केंद्र।

राजनीति (शास्त्र)
1. राज्य का शासन चलाने और तदनुसार प्रजा (जनता) का पालन करने की नीति, कला या सिद् धांत; शासनकला। political science 2. (अपमानजनक या अवमूल्यन प्राप्‍त) लाक्षणिक अर्थ, चालबाजी। politics तु. राजनय।

राजनीतिक
राजनीति संबंधी, राजनीति से संबंधित।

राजनीतिज्ञ
शा.अर्थ राजनीति का जानकार। राज. 1. राजनीति (शास्त्र) का पंडित या अच्छा जानकार। 2. (अवमूल्यन प्राप्‍त अर्थ) राजनीतिक उठापटक में चतुर व्यक्‍ति। politicion तु. राजमर्मज्ञ।

राजपद
राजा का पद; राज्य का अधिकार।

राजपाट
दे. राजगद्दी।

राजपूत
व्यु.अर्थ राजा का पुत्र। वि. अर्थ राजस्थान की एक क्षत्रिय जाति जो स्वयं को राजाओं का वंशज मानती है। इसी कारण राजस्थान का प्राचीन नाम 'राजपूताना' था।

राजभवन
शा.अर्थ राजा का निवास। (आधु.अर्थ) भारत के प्रसंग में प्रत्येक राज्य में नियुक्‍त राज्यपाल का (भव्य) आवास। government house तु. राष्‍ट्रपति भवन।

राजभाषा
शासन की औपचारिक भाषा; शासकीय भाषां उदा. हिंदी भारतसंघ की राजभाषा है। officla language

राजमद
राज्य का स्वामी बन जाने पर चढ़ने वाला नशा (जिसके फलस्वरूप राजा अच्छे-बुरे कार्यों में भेद नहीं कर पाता तथा प्रजा/अधीनस्थ जनता को तुच्छ समझने लगता है;) उच्चाधिकार का नशा।


logo