logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

राख
1. काष्‍ठ आदि के जल जाने पर उसका बचा हुआ वह अंश जो बारीक तथा कुछ काले या भूरे रंग का होता है। जैसे: लकड़ी कोयले या उपले की राख। टि. राख जब अधिक जलकर बिलकुल सफेद रंग की तथा अत्‍यंत बारीक पाउडर जैसी हो जाती है तो उसे 'भस्म' कहा जाता है। मुहा. (i) राख डालना=ढक देना, किसी वस्तु को दबा देना। (ii) राख में मिला देना=नष्‍ट कर देना।

राखदान
वह पात्र जिसमें हवन आदि की राख डालकर रखी जाती है।

राखदानी
सिगरेट आदि पीते हुए गुल (राख) गिराने का छोटा-सा पात्र। ashtray

राखी
रक्षाबंधन पर्व में दाहिने हाथ की कलाई पर बाँधा जाने वाला सूत्र जो विशेष रूप से बहन द्वारा भाई के हाथ में बाँधा जाता है। टि. प्राचीनकाल में पुरोहित यजमान के हाथ में रक्षासूत्र बाँधते थे।

राग
1. सांसारिक पदार्थों का मन पर चढ़ा रंग; प्रिय वस्तु या व्यक्‍ति आदि अपने पास ही बनी रहे यह मन का भाव। पर्या. अनुराग। विलो. द्वेष। 2. रंग विशेषकर लाल रंग। उदा. अंगराग=शरीर पर लगाने वाला रंग। 3. संगीत में सात स्वरों के उतार-चढ़ाव की विभिन्न योजनाओं से बनी एक व्यवस्था। मुहा. अपना राग अलापना=अपने ही मन की या पसंद की बात कहते जाना। दूसरा ही राग अलापना=प्रसंग के अतिरिक्‍त दूसरी बात बोलते जाना।

रागिनी
संगीत में किसी राग की पत्‍नी प्रत्येक राग की प्राय: छह रागिनियिाँ मानी गई हैं। टि. 'राग' का स्त्रीलिंग रूप है 'रागिनी'

राज
1. राज्य, शासन उदा. अशोक के राज में......govornment 2. शासन के अधीन आने वाला पूरा क्षेत्र। उदा. अशोक का राज बहुत बड़ा था। 3. शासन का काल। पुं. तद् <राजन्) श्रेष्‍ठ, राजा आदि अर्थों में समस्त पद में प्रयुक्‍त जैसे: काशिराज, प्रयागराज। पुं. फा. 1. 'राजगीर' का संक्षिप्‍त रूप। दे. राजगीर। रहस्य, भेद। उदा. आपकी इस बात में बहुत बड़ा राज छिपा हुआ है।

राजकीय
राजा या राज्य से संबंधित। उदा. राजकीय आज्ञा, राजकीय पद, राजकीय, संपत्‍ति आदि।

राजकुमार
(राजपुत्र) 1. राजा का पुत्र। 2. ला.अर्थ (राजपुत्रों की तरह) लाड़-प्यार से पाला-पोसा गया पुत्र। स्त्री. राजकुमारी।

राजकोष
राजा का ख़जाना; सरकारी खज़ाना। treasury, exchequer


logo