logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

रहमदिली
दयालुता।

रह-रहकर क्रि.वि.
रूक-रूक कर जो लगातार न हो। जैसे: उसके पेट में रह-रह कर दर्द होता है।

रहस्य
व्यु.अर्थ. एकांत की बात। सा.अर्थ छिपाई हुई बात, गुप्‍त बात। पर्या. मर्म, भेद।

रहस्यमय
जो रहस्य से पूर्ण या रहस्ययुक्‍त हो अर्थात जिसके कार्य कारण आदि का पता न चले। उदा. आरूषि की हत्या बड़े ही रहस्यमय ढंग से हुई, अभी तक उसका रहस्य अज्ञात है। दे. 'रहस्य'। mystirious

रहा-सहा
शेष, बाकी बचा हुआ। प्रयो. ज्यादातर संपत्‍ति तो उसने जुए में नष्‍ट कर दी, रही-सही संपत्‍ति मुकदमे में चली गई।

राँगा
सफेद रंग की एक धातु जो कुछ मुलायम होती है। इससे ताँबा और पीतल के बर्तनों पर कलई की जाती है। पर्या. वंश धातु, कलई। tin

राँड़
1. जिसका पति गुज़र गया हो। 2. विधवा स्त्री जिसने पुनर्विवाह नहीं किया हो। पर्या. विधवा। टि. सामान्यतया गाली के रूप में प्रयोग जो दुश्‍चला स्त्री के अर्थ में प्रयुक्‍त होता है।

राई
छोटी सरसों का एक प्रकार जिसके दाने लाल और काले होते हैं तथा मसाले के रूप में (छौंक लगाने आदि) इसका प्रयोग होता है। ला.अर्थ. 1. बहुत थोड़ी मात्रा या परिमाण। मुहा. (i) नोन-राई उतारना=एक प्रकार का टोना करना। इसमें जिसे नज़र लगी हो उस पर से राई और नमक उतारकर आग में डालते हैं। 2. राई का पर्वत या पहाड़ बनाना या होना=अनावश्यक तूल देना, बहुत छोटी-सी बात को बहुत बड़ा बना देना।

राका
चाँदनी रात, पूर्णिमा की रात्रि, जब चंद्रमा पूरा चमकता है।

राक्षस
1. पौराणिक गाथाओं के अनुसार शक्‍तिशाली, विशालकाय तथा भयावह आकृति वाली एक जाति जो मानवजाति के विरूद्ध अत्याचारों एवं क्रूरता के लिए कुख्यात थी। 2. एक विशिष्‍ट योनि जो दैत्य या दानव की तरह ही थी। 2. ला.अर्थ क्रूर व्यक्‍ति, अति दुष्‍ट व्यक्‍ति। टि. कुबेर के कोश के रक्षक होने के कारण, संभवत: इन्हें 'राक्षस' कहा गया।


logo