logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

रसीदी टिकट
रसीद को कानूनी मान्यता देने हेतु लगाया जानें वाला डाक विभाग का टिकट। टि. आजकल इसका पाँच हजार रूपए और अधिक के लेन-देन पर लगाया जाना आवश्यक है। समय-समय पर इसमें संशोधन होता रहता है। revenue stamp

रसीला
(सं+हिं.-रस) 1. रसभरा, रसयुक्‍त। 2. स्वादिष्‍ट, 3. रसिक स्वभाव वाला। भाव. रसीलापन। जैसे: यह आम बहुत रसीला है, खाकर देंखें।

रसूल
ईशदूत, ईश्‍वर का अवतार, पैगंबर, नबी।

रसूली
रसूल-संबंधी, रसूल का, रसूल के द्वारा कहा हुआ या किया हुआ।

रसोइया
रसोई बनाने वाला, वह पुरुष कर्मचारी जो घर या दुकान, रेस्तरां आदि में भोजन बनाता है। cook

रसोईघर
आवासीय व्यवस्था में वह कक्ष या कमरा जहाँ परिवार के लिए भोजन तैयार किया जाता है। (किचन)

रस्ट
(अं.) 1. भौ. लोहे या इस्पात के ऑक्सीकरण से (विशेषकर नमी के कारण) उसके ऊपर बनी लाल-सी या भूरी-सी परत बन जाना। इस प्रकार की अन्य धातुओं पर भी बन सकती है। पर्या. जंग, मोरचा। (rust) 2. वन.-यूरेडिनिओमाइसेटीज वर्ग के कवकों द्वारा उत्पन्न एक रोग जिसके कारण पौधों पर जंग (मोरचा) जैसे: रंगीन धब्बे बन जाते हैं। पर्या. किट् ट, रतुआ। rust

रस्म
प्राचीन काल से चले आ रहे रीति-रिवाज/परंपरा।

रस्मो रिवाज़
बहुत दिनों से चले आ रहे संस्कार संबंधित नियम तथा परिपाटी या रीति-रिवाज जो प्रत्येक कुल, धर्म या देश की पहचान बताते हैं। रस्म=धार्मिक या पारिवारिक परंपरानुसार विधियाँ। रिवाज़=लोक में प्रचलित कार्य करने के विधान। प्रयो. आजकल तो रस्मो-रिवाज का पालन सामान्य या मध्यवर्ग के लोगों में ही देखने को मिलता है।

रस्सा
सन या मूँज आदि से बनाई गई मोटी लंबी रस्सी।


logo