logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

रमणीय
1. जो देखने में सुन्दर हो। 2. मन को अच्छा लगने वाला, मनोहर। प्रयो.-कश्मीर अत्यंत रमणीय स्थल है।

रमणीयता
सुंदरता।

रमता
निश्‍चिंत घुमने-फिरने वाला। जैसे: अपने तो रमते राम हैं। लोको. रमता जोगी बहता पानी=नदी के पानी की तरह सदा भ्रमण करने वाला।

रमना अ.क्रि.
शा.अ. मन का प्रसन्नता के साथ (किसी विषय में) लीन हो जाना। सा.अ. 1. मौज-मस्ती के लिए कहीं जाकर ठहरना या रहना। 2. घूमना-फिरना। 3. व्याप्‍त होना। प्रयो. कुछ लोग प्राकृतिक स्थानों में रमण करते-फिरते हैं।

रमा
1. लक्ष्मी, 2. धन-संपत्‍ति।

रमाकांत/रमापति
विष्णु।

रमाना
1. मन को लगाना या अनुरक्‍त करना। उदा. तुम्हें खेल के अलावा पढ़ाई में भी मन रमाना चाहिए। 2. शरीर में (भस्म, सिंदूर आदि) लगाना जैसे: भस्म रमाना। 3. वश में करके कहीं अनुरक्‍त करवाना। जैसे: उसका मन खेल में रमा दो। मुहा. धूनी रमाना=साधु की तरह एकाग्र हो जाना।

रम्य
1. सुंदर, मनोहर। 2. रमणीय। प्रयो. कन्याकुमारी में विवेकानंद का रम्य स्मारक है।

रवा
किसी भी वस्तु का अत्यंत छोटा भाग, दाना, कण।

रवानगी
रवाना होने या चल पड़ने की क्रिया या भाव, प्रस्थान। दे. 'रवाना'।


logo