logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

मालगोदाम
गोदाम।


मंगल
1. शुभ, भलाई, कल्याण। 2. सौर जगत का एक ग्रह जो पौराणिक मान्यता के अनुसार पृथ्वी का पुत्र माना जाता है। पर्या. भौम। 3. मंगलवार का दिन। वि. कल्याणकारी, शुभलक्षण-युक्‍त। विलो. अमंगल।

मंगलकलश/मंगलघट
शुभ अवसरों पर पूजा के लिए रखा गया पानी से भरा पवित्र घड़ा।

मंगलगीत
शादी-ब्याह आदि शुभ अवसरों पर पारंपरिक रूप से गाए जाने वाले गीत। तु. भजन।

मंगलमय
जिससे सभी प्रकार का मंगल अर्थात् कल्याण हो, कल्याण से युक्‍त, शुभप्रद, कल्याणमय। उदा. आप दोनों का दांपत्य जीवन मंगलमय हो।

मंगलसूत्र
1. विवाहिता स्त्रियों के द्वारा अपने सुहाग के लिए गले में पहने जाने वाला आभूषण जिसे एक विशेष सौभाग्य का सूचक माना जाता है। उदा. नववधू के मंगलसूत्र की सभी स्त्रियाँ प्रशंसा कर रही थीं। 2. किसी विशेष पूजा आदि के अवसर पर पुरोहित द्वारा यजमान की कलाई पर बाँधा जाने वाला लाल धागा।

मंगलाचरण
1. किसी कार्य के प्रारंभ में मंगल कामना और अनिष्‍ट निवारण के लिए की जाने वाली देव स्तुति। 2. पुस्तक के प्रारंभ में लिखा गया देव स्तुति-परक पद।

मंगली
1. (वह लड़का या लड़की) जिसकी कुंडली में मंगलदोष हो अर्थात् 1,4,7,8,12 में मंगल स्थित हो। 2. विवाह के लिए एक प्रकार का दोष। पर्या. मंगलीक। जैसे: इस मंगली लड़की से विवाह कैसे हो सकता है?

मंगोल
(विदेशी) एक जाति जिसका मूलस्थान रूस और चीन के मध्य स्थित मंगोलिया नामक देश है। इस जाति के लोगों का रंग हलका पीला, नाक चिपटी और चेहरा चौड़ा होता है।


logo