logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

फर्ज
1. कर्त्तव्य, जिम्मेदारी, कर्म duty उदा. मैंने अपना फर्ज अदा किया है। विलो. हक। 2. (वास्तविकता न होने के बावजूद) मान लिजिए। जैसे: फर्ज कीजिए आप प्रधानमंत्री हैं। तो आप देश के लिए पहला काम क्या करना चाहेंगे?

फर्जी
1. नकली, कृत्रिम, जाली। जैसे: जाँच में बहुत से फर्जी राशनकार्ड पकड़े गए। 2. माना हुआ कल्पित। पुं. शतरंज के खेल में 'वजीर' नामक मोहरा।

फर्नीचर
(अं.) घर का साजो-सामान। जैसे: मेज, कुर्सी, खाने की मेज, अलमारी आदि-आदि।

फर्राटा
फर-फर की ध्वनि करते हुए तेजी से दौड़ने की क्रिया या भाव। जैसे: फर्राटा दौड़, धारावत् प्रवाह। उदा. वह फर्राटे से संस्कृत बोलता हैं।

फर्लांग
(अं.) ब्रिटिश माप-तौल के अनुसार 22 गज (लगभग 2 मीटर) की लंबाई। टि. आठ फर्लांग = एक मील।

फर्श/फर्शी
1. किसी कमरे का नीचे वाला समतल भाग जिस पर वहाँ रहने वाले लोग खड़े होते हैं और घर का सामान रखते हैं। floor 2. उपर्युक्‍त समतल भाग पर बिछाया गया कालीन, दरी आदि।

फल
1. वन वृक्ष की टहनी पर लगने वाली वह गूदेदार वस्तु जिसे प्राय: खाया जाता है। fruit 2. अच्छा या बुरा परिणाम, नतीजा। result 3. चाकू, छुरी, तलवार आदि का लंबाई में धारदार भाग जो काटने का काम करता है। blade

फलक
लकड़ी धातु, पत्थर या गत्‍ते की लंबी-चौड़ी पट्टी, पटल जो मढ़ने के काम आती है।

फलदार [फल+दार = वाला]
1. (वृक्ष) जिस पर फल लगते हैं या लगे हैं। जैसे : फलदार वृक्ष।

फलना अ.क्रि.
1. फलयुक्‍त होना या फल देना। 2. इच्छापूर्ति होना। 3. शुभ परिणाम होना।


logo