logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

फण/फन
साँप का फन।

फतवा
(खासकर इस्लामी मजहब में) किसी धार्मिक या सामाजिक विषय पर धार्मिक न्यायकर्ता (मौलवी) द्वारा जारी की गई निर्णयात्मक व्यवस्था।

फतह
विजय, जीत; सफलता। जैसे: किले को फतह करना। फतह का डंका-जीत की खुशी।

फन
1. साँप का सिर जब वह फैल जाता है। 2. अर. (फन) (1) गुण, विद् या, कौशल, हुनर। जैसे: 1. फनकार = कलाकार। 2. हरफन मौला = हर काम करने में होशियार।

फफकना
अ.क्रि. (अनु.) मुख से रुक-रुक विस्फोटक ध्वनि निकालते हुए रोना। उदा. अग्निकांड में सब कुछ स्वाहा हो जाने पर वह महिला फफक-फफक कर रो रही थी।

फफूँद/फफूँदी
(देश) 1. लकड़ी, फल आदि पर बरसात या सीलन के कारण जमने वाली सफेद काई जैसा पदार्थ। टि. ये अति सूक्ष्म जीव होते हैं। पर्या. कवकवृद्धि।

फबती
(फबना) 1. ऐसी कोई चुटकी या व्यंग्योक्‍ति जो व्यक्‍ति विशेष पर ठीक-ठीक आरोपित लगे। मुहा. फबती कसना = व्यंग्यपूर्ण बात करना।

फबना अ.क्रि.
सुंदर लगना, मन को सुहावना लगना। उदा. तुम पर यह नया सूट खूब फब रहा है।

फरजी/फर्जी
शा.अर्थ फर्ज किया हुआ, माना हुआ। सा.अर्थ बनावटी, नकली; काल्पनिक। पुं. शतरंज का मोहरा, जिसे वजीर कहते हैं।

फरमाइश
(किसी चीज को लाने या बनवाने के लिए विशेष रूप से प्रयुक्‍त) आज्ञासूचक शब्द। demand


logo