logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

फिस्स
होना अ.क्रि. सा.अर्थ हवा निकल जाना। ला.अर्थ- निरर्थक या व्यर्थ सिद्ध होना, बेकार जाना। मुहा. टाँय-टाँय फिस्स होना=बहुत बातें होने के बावजूद कुछ भी परिणाम न निकलना।

फीका
1. (वह पदार्थ) जिसमें आवश्यक नमक या यथेष्‍ट स्वाद, रंग आदि न हो। उदा. फीका दूध, फीकी सब्ज़ी, फीका रंग आदि। 2. कांतिहीन। उदा. धूप पड़ने से दरवाज़े का रंग फीका पड़ गया है। विलो. चटकदार मुहा. चेहरे का रंग फीका पड़ जाना=उदास हो जाना, प्रसन्नता का भाव समाप्‍त हो जाना।

फ़ीता
(फार.)(पुर्त.) 1. धागे आदि की बुनी गोलाकार या बहुत कम चौड़ी पट्टी जो चीज़ों को बाँधने के काम आती है। जैसे: जूता बाँधने का फ़ीता 2. एक पतली पट्टी जिस पर इंचों या सेन्टी मीटरों के निशान लगे होते हैं किसी वस्तु को नापने के काम आती है।

फुंकार
[फूत्कार) फूँकने से होने वाली ध्वनि, फॅू फॅू की ध्वनि विशेष, फूत्कार फुफकार जैसे: साँप की फुंकार

फुंसी
पनसिका) रक्‍त विकार के कारण त्वचा पर उभरा मवाद युक्‍त छोटा दाना। (बहु. फुंसियाँ)

फुँदना
किसी डोरी या झालर के सिरे पर बनाया गया फूल के आकार का गुच्छा। पर्या. झब्बा।

फुँदनेदार
फुँदनों से युक्‍त पर्या.- झब्बेदार दे. फुँदना

फुकनी
शा.अर्थ फूँक मारने का उपकरण। गृह लोहे, बाँस आदि की पोली नली जिसमें फूँक मार कर आग को सुलगाने के लिए हवा देते हैं।

फुट
(अं.) 12 इंच की लंम्बाई विशेष- 12 इंच=1 फुट, 3 फीट=1 गज़ 22 गज़=1 फर्लांग=2 मीटर, 8 फर्लांग=1 मील, 5 फर्लांग= 1 किलोमीटर (वर्तमान माप) टि. बहुवचन-फ़ीट (हिंदी वाक्यों में प्रयुक्‍त होने पर इस बहुवचन रूप का प्रयोग न होकर एकाधिक संख्याओं के लिए एकवचन 'फुट' का ही प्रयोग प्रचलित है। जैसे : दस फुट कपड़ा (न कि दस फ़ीट कपड़ा)

फुदकना
अ.क्रि. (अनु.) बहुत कम लंबाई और उँचाई पर हलके से उछल-उछलकर आगे बढ़ने की क्रिया। जैसे: चिडि़यों का फुदकना।


logo