logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

पटरा
1. काठ का लंबा और चौरस चीरा हुआ टुकड़ा, तख्ता। 2. खेत की मिट्टी बराबर करने का पाटा। 3. बैठने के लिए बना काठ का आसन। 4. विवाह मंडल में वर-वधू के लिए बनाया जाने वाला आसन। उदा. परंपरावादी लोग आज भी पटरे पर बैठकर भोजन करते हैं।

पटरी
1. लकड़ी की छोटी तख्ती। 2. सडक़ या नहर के दोनों ओर थोड़ा ऊँचा और कम चौड़ा मार्ग जो पदयात्रियों के लिए होता है। उदा. वाहन दुर्घटना से बचने के लिए पटरी पर चलना चाहिए। 3. लोहे की पटरी जिस पर रेलगाड़ी चलती है। रेल 4. छोटे बच्चों का लिखना सिखाने की तख्ती। मुहा. पटरी बैठना-मन मिलना।

पटवारी
खेती की ज़मीन और उस पर लगने वाली माल गुजारी का हिसाब-किताब रखने वाला, सरकारी कर्मचारी।

पटसन
1. एक प्रसिद्ध रेशेदार पौधा जिसे गलाकर निकाले गए रेशे से सुतली, रस्सी, बोरे, टाट आदि बनाए जाते हैं। 2. पौधे के रेसे। jute

पटाना स.क्रि.
1. किसी दूसरे से पाटने का काम कराना। जैसे: गड्ढे को मज़दूर से पटाना अर्थात गड्ढे को मिट् टी, पत्थर आदि से पूरा भराना। 2. किसी के द्वारा छप्पर या छत तैयार करवाना। 3. उधार चुकाना। उदा. उसने मेरा सारा ऋण पटा दिया। 4. बातचीत द्वारा सौदा तय करना। उदा. क्या आपने प्लाट का सौदा पटा लिया? 5. किसी को अपने ऊपर प्रसन्न या अपने अनुकूल करना। उदा. उसने एक व्यक्‍ति को गवाही देने के लिए पटा लिया है।

पटिया
शा.अर्थ (पत्थर, लकड़ी, खेत आदि की) कम चौड़ी पर अधिक लंबी समतल पट्टी, चारपाई चारों पायों में ऊपर की ओर कसी जाने वाली लकड़ी की लंबी पट्टी जिसमें रस्सी डालकर बीच का जाल बनाया जाता है। पर्या. पाटी, पट्टी।

पट्टिकाणु [पट् टीका + अणु]
पट्रिकाणु प्राणि. स्तनियो में छोटी रंगहीन रूधिर कणिका। रूचि के स्कंदन (थक्का बनाने) में इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। Platelet पर्या. रूधिर पटि्टकाणु।

पटु
किसी कार्य में कुशल, निपुण, प्रवीण, चतुर। उदा. वह लोक व्यवहार का निर्वाह करने में पटु है।

पटुता
पटु होने का भाव, कुशलता, निपुणता, चातुर्य।

पट्टाकर्ता
व्यक्‍ति जो अचल संपत्‍ति का अधिकार हस्तांतरण पत्र पर हस्ताक्षर करे।


logo