logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

पक्का गाना
बोलचाल में शास्त्रीय संगीत का पर्याय। दे. 'शास्त्रीय गान'।

पक्ष
1. (i) दो परस्पर विरोधी विचारों में से प्रस्तुत मूल विचार का समर्थन करने वाला समूह; (ii) वह मूल विचार भी side, party विलो. विपक्ष, प्रतिपक्ष। 2. पक्षी का पंख। wing 3. भारतीय चंद्रमास के दो भागों में से कोई भी भाग कृष्ण या शुक्ल पक्ष। 4. व्या. क्रिया-व्यापार के घटित होने की रीति का निर्देश करने वाली व्याकरणिक कोटि। जैसे: सूर्य पूर्व से निकलता है। (नित्यपक्ष), वह घर पहुँच गया। (पूर्णपक्ष), लड़का दौड़ रहा है। (सा तत् य पक्ष) aspect

पक्षकार
किसी विधिक विषय, लेन-देन, संविदा आदि में एक पक्ष बनने वाला व्यक्‍ति या व्यक्‍ति-समूह। party

पक्षधर
वह व्यक्‍ति जो किसी का पक्ष ले; या किसी पक्ष विशेष का समर्थन करे।

पक्षपात
1. दो या अधिक पक्षों में से किसी एक के प्रति झुकाव। biash 2. निष्पक्षता और न्याय भावना का अभाव। partiality उदा. किसी भी प्रतियोगिता में निर्णायक को पक्षपात नहीं करना चाहिए।

पक्षपातपूर्ण
पक्षपात से भरा हुआ। कोई भी पक्षपातपूर्ण निर्णय कष्‍टप्रद होता है।

पक्षपात रहित
किसी एक पक्ष के प्रति झुकाव न रखते हुए सभी पक्षों के प्रति समान न्यायभावना प्रदर्शित करने वाला व्यक्‍ति, निर्णय, साक्ष्य आदि।

पक्षपाती
पक्षपात करने वाला। जैसे: अंपायर को पक्षपाती नहीं होना चाहिए।

पक्षी
सा.अर्थ पंखों वाला जीव। पर्या. चिडि़या, परिंदा। प्राणि. नियततापी कशेरूकी जिसका शरीर परों/पंखों से ढका रहता है, फेफड़ों से सांस लेता है तथ अंडे देता है। bird

पक्षीवृंद [पक्षी+वृंद]
पक्षियों का दल, झुंड या समूह। जैसे: प्रात: उद्यान में पक्षीवृंद कलरव कर रहे थे।


logo