logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

परसों क्रि.वि.
बीते हुए कल से पहले वाला दिन या कल आने वाले कल के बाद आने वाला दिन। जैसे: तुम यहाँ कब आये? परसों। अब तुम जाओगे कब? परसों।

परस्पर अ.
एक दूसरे के बीच में; एक दूसरे के साथ; आपस में। उदा. परस्पर प्रेम रखना चाहिए।

परस्पर क्रि.वि.
एक दूसरे के साथ, आपस में। जैसे: परस्पर विरोधी विचार, परस्पर आदान-प्रदान।

परहित
दूसरे का हित, भलाई या कल्याण। उदा. परहित सरिस धर्म नहिं भाई-तुलसीदास पर्या. परमार्थ, परोपकार।

परहेज़
सा.अर्थ दूर रखना या रहना; संयम बरतना। 1. खाने-पीने आदि का संयम। उदा. बीमारी के बाद परहेज़ की वजह से मैं खिचड़ी खाता हूँ। 2. दोषों या बुराईयों से दूर रहना। उदा. दूसरों की निंदा करने वालों से मुझे परहेज़ है।

पराकाष्‍ठा
चरम सीमा, अंतिम सीमा, आखिरी हद। जैसे: मेरे धैर्य की पराकाष्‍ठा की परीक्षा मत लो। climax

पराक्रम [परा+क्रम]
व्यु.अर्थ आगे की ओर या विरूद्ध दिशा में चलना। सा.अर्थ 1. वीरता, उत्साह। 2. उद् योग, पुरूषार्थ।

पराक्रमी
पराक्रम वाला, पराक्रम से युक्‍त, जो पराक्रम दिखाए। पर्या. वीर।

पराग
पुष्‍प के केसरों पर जमे हुए असंख्य रजकण। पर्या. पुष्परज।

परागकण
पराग के असंख्य कणों का पुंज। दे. 'पराग'।


logo