logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

परपोषक
दूसरों का पोषण करने वाला (जीव); वह जीव जिससे परजीवी अपना पोषण प्राप्‍त करते हैं। जैसे: मच्छर जो मलेरिया परजीवी को अपने शरीर में पालता-पोसता है। host तु. परजीवी। पर्या. परपोषी।

परपोषी
ऐसे जीव जो अकार्बनिक पदार्थों से अपना भोजन नहीं बना सकते और स्वपोषी जीवों या कार्बनिक पदार्थों से अपना पोषण प्राप्‍त करते हैं। Hetrotroph विषमपोषी।

परब्रह्म
निर्गुण एवं निराकार ब्रह्म ईश्‍वर।

परभक्षी
शा.अर्थ दूसरे को खाने वाला। प्राणि. आजीवन अकेले रहने वाले वे मुक्‍त जीव जो अपने शिकार को मारकर खाते हैं। इनका आकार प्राय: अपने शिकार से बड़ा होता है। उदा. मकड़ी, चील, बाज आदि। कृषि. पादप पीडक़ पर आक्रमण करके उन्हें नष्‍ट करने वाला (कीट) Predator

परम
जिससे आगे या अधिक या श्रेष्‍ठ और कुछ न हो; सर्वोत्कृष्‍ट। जैसे: 1. आत्मा=परमात्मा, परम+ईश्‍वर=परमेश्‍वर। उदा. मेरा परम सौभाग्य है जो आप यहाँ पधारे।

परमाणु [परम+अणु]
भौ. वि. तत् व का लघुतम अणु जिसके भीतर प्रोटोनों और न्यूट्रोनों से बना एक धन-आवेशित नाभिक होता है और उस नाभि के चारों ओर इलैक्ट्रान अत्यंत तीव्र गति से परिक्रमा करते रहते हैं। atom तु. अणु।

परमाणु ऊर्जा
भौ. वि. परमाणुओं के नाभिकों की पुर्नव्यवस्था से उत्पन्न होने वाली उर्जा जो नाभिकीय विखंडन या संलयन के प्रक्रम से मुक्‍त होती है। पर्या. नाभिकीय ऊर्जा।

परमाणु बम
नाभिकीय विखंडन के परिणामस्वरूप उन्मोचित ऊर्जा से शक्‍ति प्राप्‍त करने वाला बम जो अत्यंत संहारक होता है। पर्या. अणु बम, नाभिकीय बम। तु. हाइड्रोजन बम

परमाणुवाद
वैशेषिक दर्शन का सिद् धांत जिसमें माना गया है कि संसार के सभी पदार्थ परमाणुओं के संयोग से या घनीभूत होने से बने हैं। atomism

परमात्मा [परम+आत्मा] पुं
भारतीय दर्शन के अनुसार संपूर्ण सृष्‍टि का नियमन करने वाली सत्‍ता। पर्या. भगवान, परमेश्‍वर।


logo