logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

पद्मा
लक्ष्मी।

पद्माकर [पदम+आकर]
वह तालाब या जलाशय जिसमें लाल कमल पैदा हेाते हैं।

पद्य
1. गाने योग्य काव्य। जैसे: कामायनी पद्यात्‍मक महाकाव्य है। चित्रलेखा गद्यात्मक उपन्यास है। (वृंदावन वर्मा) 2. चरणबद् ध/छन्दोबद् ध काव्य। काव्य के दो प्रमुख भेद हैं गद्य और पद्य । पद् य रचना छंदों के नियमानुसार ही होती है।

पधारना
अ.क.क्रि किसी सम्मानीय व्यक्‍ति के आगमन (और गमन) की सूचक क्रिया। पर्या. आना। या आश्रम या संस्था में आना। जैसे: श्रीमान जी पधारिए, आपका स्वागत है।

पनघट
नदी, कुआँ, सरोवर आदि का वह स्थान जहाँ से स्त्रियाँ परंपरा से कलश आदि में पानी भरकर ले जाती हैं। जैसे: गाँवों में सरकारी नल लगने से पहले स्त्रियाँ पनघट से ही पानी भरकर लाती थीं।

पनडुब्बी
शा.अर्थ पानी में डूबी हुई। सैन्य 1. समुद्र की जल-सतह से नीचे चलने वाली युद् ध पोतिका। submarine 2. नदी, तालाब के किनारे रहने वाली चिड़िया की एक जाति जो पानी में गोता लगाकर मछलियाँ पकड़ती हैं।

पनपना अ.क्रि.
1. पेड़-पौधों का समुचित विकास होना। 2. व्यक्‍ति के स्वास्थ्य में उत्‍तरोत्‍तर सुधार होना। 3. व्यापार-धंधे का चमकना।

पनही
बोलियों में प्रयुक्‍त शब्द<उपानह) पैर में पहनने का जूता। उदा. आवत जात पनहियाँ टूटी।

पनाह
रक्षा, सहारा, आश्रय; शत्रु से बचाव, जान की रक्षा।

पनीर
फटे हुए दूध को निचोड़ कर तरल पदार्थ को अलग कर देने के बाद बचा ठोस-सा भाग, छैना।


logo