जिसका स्थान पहले वाले के पश्चात् हो; दूसरे स्थान का; जो एक के बाद होता हो। secondary जैसे : द्वितीयक साक्ष्य; द्वितीयक सैल। विलो. प्राथमिक
द्वित्व
सा.अर्थ दो होने का भाव,दोहरा पल। व्या. शब्दोच्चारण करते समय या लेखन में किसी व्यंजन का एक ही परिवेश में दो बार आना। जैसे: पक्का में 'क्क' चित्त में 'त्त', चुन्नी में 'न्न' आदि।
द्विभाषी
1. दो भाषाएँ जानने वाला और बोलने वाला। जैसे: मेरा मित्र द्विभाषी है। पर्या. दुभाषिया उदा. विदेश मंत्रियों की बात द् विभाषी के माध्यम से हो रही है। 2. दो भाषाओं से संबंधित। जैसे: द्विभाषी कोश (अंग्रेजी-हिंदी कोश)। 3. दो भाषाओं पर समान अधिकार रखने वाली (व्यक्ति या समाज) bilingual
द्विशाख/द्विशाखा
दो शाखाओं वाला।
द्वीपय
वह स्थलीय भाग जो चारों ओर से पानी से घिरा हो। जैसे: श्रीलंका, द् वीप। तुल. प्रायद्वीप, महाद्वीप।
द्वेष
1. विरोध या वैर की वह मानसिक वृत्ति जिसमें किसी व्यक्ति को हानि पहुँचाने का अपमानित करने का भाव हो। 2. शत्रुता, घृणा। उदा. किसी की उन्नति देख उससे द् वेष करना अच्छा नहीं माना जाता।