logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

दंभी
घमंड़ी। घमंड करने वाला मिथ्या अभिमान प्रकट करने वाला।

दकियानूसी
1. वह व्यक्‍ति जो अब झूठे पड़ गए परंपरागत विचारों या आचरण पर ही डटा रहे, उनमें परिवर्तन करना स्वीकार न करें। 2. नवीनता का विरोधी तथा घोर रूढ़िवादी। उदा. आधुनिक युग में घूघँट की प्रथा दकियानूसी विचारों से चिपटे रहना ही माना जाएगा।

दक्ष
(वह व्यक्‍ति कम-से-कम समय में योग्यतापूर्वक काम करने का गुण हो।

दक्षता [दक्ष+ता]
कम-से-कम समय में और प्रयत्‍न सहित योग्यतापूर्वक सौंपा गया काम करने का गुण। efficiancy

दक्षिण अयनांत
खगो. सूर्य की परिक्रमा करते समय पृथ्वी की वह स्थिति जब सूर्य की किरणें दक्षिण पर सीधी पड़े। सामान्यत: 22 दिंसबर को यह स्थिति होती है। मकर संक्रांति winter salistic

दक्षिण गोलार्ध
पृथ्वी के गोले का निचला आधा भाग यानी विषुवत रेखा से दो भागों में विभाजित पृथ्वी का दक्षिणी भाग। तु. उत्‍तरी गोलार्ध।

दक्षिण ध्रुव/दक्षिणी ध्रुव
पृथ्वी के अक्ष axis का सबसे दक्षिणी सिरा या छोर या बिंदु। तु. उत्‍तर/उत्‍तरी ध्रुव।

दक्षिणा
1. यज्ञ आदि धार्मिक अनुष्‍ठान के अंत में, भोजन कराने आदि के बाद या कोई दान देते समय यजमान द्वारा आचार्य, पुरोहितों या ब्राह्मणों आदि को श्रद्धानुसार सम्मानपूर्वक दिया जाने वाला धन। टि. प्राचीन काल में राजा द्वारा गायें, स्वर्ण मुहरें आदि भी दक्षिणा के रूप में दिये जाते थे। 3. दक्षिण दिशा।

दक्षिणा-पक्ष
भारत के दक्षिण दिशा की ओर के भाग का प्राचीन नाम (प्राय: मध्यप्रदेश से दक्षिण की ओर का भाग)

दक्षिणायन [दक्षिण+अयन]
अर्थ दक्षिण दिशा की ओर जाना। सा.अर्थ अर्थ-खगो. महीनों का वह काल जब सूर्य क्रमश: दक्षिण की ओर जाता हुआ दीखता है अर्थात् सूर्योदय तथा सूर्यास्त का स्थान प्रतिदिन दक्षिण की ओर खिसकता हुआ दीखता है। (प्राय: 21 जून से 22 दिसंबर के बीच का कल) तुल. उत्‍तरायण-वर्ष के शेष छह महीने का काल।


logo