logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

दायर करना स.क्रि.
उदा. अदालत में सुनवाई के लिए प्रस्तुत/पेश करना। उदा. पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने वाले के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर कर दिया हैं

दायरा
एक निश्‍चित सीमा वाला क्षेत्र। पर्या. घेरा, मंडल, क्षेत्र।

दायाँ
(शरीर का) दाहिना (भाग या अंग)। जैसे: दायाँ हाथ, दायाँ कान। अव्यय के रूप में प्रयोग किसी क्षेत्र या स्थान की स्थिति का परिचयात्मक संकेत। जैसे: यहाँ से दायें विद्यालय और बाएँ बाग है। विलो. बायाँ। स्त्री-दायीं (दायीं आँख)

दायित्व
1. सौंपे गए काम को ठीक तरह से पूरा करने की जिम्मेदारी। obligation 2. किसी अन्य के प्रति देनदारी। liability

दायित्व बोध
दायित्व या जिम्मेदारी समझने का सूचक भाव।

दारु
1. औषध, दवा (मद्य निर्मित पेय का दवा के रूप में उपयोग-विशेष रूप से आसव के रूप में। जैसे: दक्षासव। 2. मदिरा, शराब। उदा. दारु पीना स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं है।

दारुण
जो अत्यंत भयं का या पीड़ा कारक हो, जैसे: दारुण दृश्य; दारुण व्यथा। उदा. जाको विधि दारुण दु:ख दीन्हा। ताकी मति पहले हरि लीन्हा।।

दार्शनिक [दर्शन+इक]
(तत्.) पुं. दर्शनशास्त्र का ज्ञाता या विद् वान। उदा. दार्शनिक का चिंतन बहुत ही गूढ़ या तात्विक होता है। वि. दर्शनशास्त्र से संबंधित दार्शनिकों की तरह। उदा. 1. यह दार्शनिक ग्रंथ है। 2. भाषण दार्शनिक विचारों से भरा था। कुछ समझ में नहीं आया।

दार्शनिक [सं. दर्शन+इक]
दर्शन शास्त्र का जानकार, दर्शनशास्त्र का ज्ञाता। वि. दर्शनशास्त्र संबंधी।

दाल
अरहर, मूँग, उदड़, चना आदि को दलने पर हुए उसके दो भागों का समूह जिसे पकाकर चावल या रोटी के साथ खाते हैं। मुहा. दाल-रोटी चलना=निर्वाह होना। दाल गलना=योजना सफल होना। दाल न गलना=योजना सफल न होना। दाल में काला=कोई-न-कोई रहस्य या दोष।


logo