logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

चारण
देशी नरेशों के दरबार में राजवंश के यश का गान करने वाली जाति का कोई सदस्य।

चारा
शा.अ. पशुओं को खाने के लिए डाली जाने वाली घास। 1. हिंसक पशुओं का शिकार करते समय उन्हें शिकारगाह की ओर आकृष्‍ट करने के लिए बँधा निरीह पशु (भेड़ बकरी आदि)। 2. दूसरों को फँसाने के लिए दिया जाने वाला प्रलोभन। मुहा. चारा डालना=प्रलोभन देना।

चारू
सुंदर। जो सुंदर लगता हो, मनोहर। उदा. चारू चंद्र की चंचल किरणें.....

चार्जशीट
(अं.) आरोप-पत्र।

चाल
सा.अर्थ 1. चलने की क्रिया; चलने का ढंग या तरीका। जैसे: घोड़े की चाल (गैठ) 2. गति। जैसे: मोटर की गति सीमा 60 कि. प्रतिघंटा से अधिक न हो। speed 3.खेल. (शतरंज, ताश आदि) मोहरे को आगे बढाने या पीछे हटाने की क्रिया। जैसे: चाल चलना। move 4. गृह. भीड़भाड वाली सामूहिक आवास व्यव्स्था में कोई कमरा। जैसे: मुबंई में लाखों लोग चालों में रहते हैं। 5. दूसरे को नुकसान पहुँचाने वाला चालाकी भरा सोचा समझा व्यवहार। उदा. तुम्हारी चाल को कौन नहीं जानता? 6. भौं वस्तु विशेष की गति करने की दर। यह दूरी को समय से भाग देने पर प्राप्‍त होती है। speed

चालक
किसी वाहन को चलाने वाला (व्यक्‍ति)। जैसे: साइकिल चालक, मोटर चालक, वायुयान चालक।

चालमापी
इंजी. वह उपकरण या यंत्र जिसके द्वारा वाहन आदि की चाल को मापा जाता है या उसके द्वारा तय की गई दूरी का पता लगाया जाता है। speedometer

चाव
(तद. चाह) संतोष भरी इच्छा, जिसमें उमंग का भाव भरा हो। चाह, रूचि। उदा. एक गरीब और भूखे बच्चे को बड़े चाव से सूखी रोटी का टुकड़ा चबाते देखकर मेरा मन भर आया।

चाह
(वांछा) इच्छा, अभिलाषा। उदा. 'चाह नहीं मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाउँ' (माखनलाल चतुर्वेदी)। लो. जहाँ चाह वहाँ राह-इच्छा हो तो मार्ग निकल ही आता है।

चाहत
[चाह] 1. तीव्र इच्छा, लालसा, मनोकामना। 2. प्रेम, प्यार।


logo