logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

चलचित्र
शा.अर्थ चलते हुए चित्र। सा.अर्थ 'सिनेमा' के लिए प्रयुक्‍त शब्द motion, picture, movie

चलन
मूल अर्थ 1. चलने की क्रिया। 2. रिवाज़, रस्म, प्रथा। उदा. राजस्थान में 'गणगौर' पूजा का चलन बहुत है। 3. लगातार चलते रहने वाला व्यवहार। जैसे: मेरे ड्राइविंग लाइसैंस का चलनकाल पंद्रह वर्ष है। runing time 4. फैशन, प्रचार। उदा. आजकल मोबाइल का बड़ा चलन है।

चलनशील
[चलन+शील] 1.जिसका वर्तमान में प्रचलन हो। चलने योग्य। जैसे: चलनशील मुद्रा, चलनशील परिधान। 2. गतिशील, गतियुक्‍त।

चर्वणक
चबाने वाला।

चवन्नी
देश में मीट्रिक मुद्रा प्रणाली से पूर्व का चार आने मूल्य का सिक्का। जो रुपए का चौथा भाग होता था। पर्या. चार आना। 1 रुपया=100 पैसे=पुराने 16 आने। 1 अठन्नी=50 पैसे=पुराने 8 आने। 1 चवन्नी=25 पैसे=पुराने 4 आने।

चहक
चहकने की क्रिया या भाव; प्रसन्नतापूर्वक बोलने का भाव; चिडि़यों की चहचह की आवाज़। चहकना

चहचहाना अ.क्रि.
पक्षियों की निरंतर चल रही चह-चह जैसी आवाज़। चहकना।

चहचहाहट
पक्षियों के सामूहिक रूप से 'चह' 'चह' ध्वनि करने (चहचहाने) की आवाज़। chirping

चहल-पहल
+दूसरा पद अनुकरणनात्मक) 1. खुशी से इधर-उधर घूमते हुए लोगों की भीड़, धूमधाम, वातावरण का सजीव होना। 2. रौनक।

चहार दीवारी [चहार=चार+दीवार+ई]
अ.क्रि. (अनु.) पक्षियों द्वारा निरंतर चह- चह जैसी आवाज़ निकालना। ला.अर्थ प्रसन्नता के अतिरेक में जगह-जगह उसकी अभिव्यक्‍ति करना। उदा. लाटरी निकलने पर वह चहकने लगा। शा.अर्थ चार दीवारों वाली। सा.अर्थ किसी शहर, मैदान या भवन आदि की सीमा व्यक्‍त कराने वाली दीवार का अटूट घेरा।


logo