logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

चूर्णित [चूर्ण +इन्]
चूरा किया गया, बारीक पीसा गया/पिसा हुआ।

चूल्हा
मिट्टी या लोहे से बना उपकरण जिसमें भोजन पकाने के लिए आग जलाई जाती है।

चूसना स.क्रि.
1. किसी फल इत्यादि ठोस पदार्थ के रस को मुँह से अंदर की ओर खीचना। 2. ला.अर्थ किसी से निर्दयतापूर्वक धन आदि वसूलना। मुहा. खून चूसना = शोषण करना।

चेक (अं.)
1. अवरोध, नियंत्रण 2. किसी चीज या व्‍यक्‍ति की सुरक्षा या स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्‍टि से जॉंच, परीक्षण, निरीक्षण जैसे चेक पोस्‍ट, मेडिकल चेक आप check 3. बैंक की हुंडी। किसी बैंक के नाम से लिखा वह बिनिमय पत्र जिस पर देय राशि भरने पर खातेदार के खाता Account से उसे नकद राशि का भुगतान किया जाता है। cheque 4. चेकोस्‍लोवाकिया नामक देश से संबंधित; चेकोस्‍लोवाकिया का निवासी।

चेचक
1. पुराने जमाने की एक जानलेवा बीमारी जिसमें शरीर पर बहुत से छाले निकलते हैं। शरीर और पैर स्थायीतौर पर जिनमें पीव भरा होता है। ठीक होने के बाद ग्रामीण प्रयोग-माता। 2. शीतला रोग-यह दो प्रकार की होती है 1. छोटी चेचक/माता मीजल्स 2. बड़ी चेचक small pox उदा. आजकल छोटे बच्चों को चेचक का टीका लगाया जाता है।

चेतन
1. जिसमें चेतना या ज्ञान हो, चेतनायुक्‍त। एनिमेट। मनुष्य, पेड़-पौधे आदि चेतन प्राणी हैं। विलो. 1. अचेतन, 2. जड़।

चेतना
1. चेतन होने का भाव अपने आस-पास के वातावरण के प्रति सजग रहना और तद्नुकूल प्रतिक्रिया करना। पर्या. होश, चैतन्य। 2. बुद्धि, ज्ञान प्राप्‍त करने की शक्‍ति। अ. क्रि. (देश. -चेत-नामधातु) जागरुक होना, सावधान होना।

चेतना केंद
शा.अ. चेतना जाग्रत करने का केंद्र (स्थान)। 1. अपने सान्निध्य से प्राणी को शक्‍ति का केंद्र। 2. ज्ञान के मूल आधार वाली शक्‍ति का केंद्र।

चेतावनी
1. भूल होने पर पुन: न होने देने हेतु सतर्क रहने की सूचना। 2. कोई अनुचित कार्य या अनुशासन भंग होने पर उसे न दोहराने के लिए दी गई धमकी। 3. संभावित अनिष्‍ट की जानकारी और उससे बचने की सलाह। warning

चेष्‍टा
1. अंगों को हिलाने की या गति देने की क्रिया। पर्या. हरकत। 2. मन का भाव प्रकट कर देने वाली मुख की या अंगों की स्थिति। 3. प्रयत्‍न, कोशिश। उदा. मैं उसे मनाने की चेष्‍टा कर-कर के हार गया, किन्तु वह नहीं माना।


logo