logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

खर्रा
सा.अर्थ (i) लपेटा जा सकने वाला लंबा कागज। (ii) बोलचाल में लिखे गए लंबे पत्र के लिए प्रयुक्‍त अपमानजनक शब्द। (ii) पुराने समय की ऐसी पुस्तक या पत्र जो कपड़े की लंबीपट्टी पर लिखी गई। लिखा गया हो और डंडे पर लपेटी/लपेटा जाता है। scroll

खर्राटा
(अनु.) पारि.अर्थ. गहरी नींद में किसी की नाक और मुख निकलने वाली खर्र-खर्र की तेज़ आवाज़। मुहा. खर्राटे भरना = गहरी नींद में या बेखबर सोना।

खलनायक [खल = दुष्‍ट + नायक = प्रमुख पात्र]
(काव्यशास्त्र के अनुसार) साहित्यिक कृति के मुख्य चरित्र का (नायक का) प्रतिद्वंद्वी (दुष्‍ट) पात्र। जैसे: रामायण में रावण एंटी हीरो स्त्री. खलनायिका

खलबली
(दे.) अचानक कोई विपत्‍ति आ जाने पर लोगों में व्याकुलता का होना। शा.अर्थ. 1. हलचल, 2. बेचैनी, 3. घबराहट। उदा. यमुना में आई भीषण बाढ़ से लोगों में खलबली मचना। अचानक किसी विषम स्थिति के उत्पन्न हो जाने पर लोगों में फैली अव्यवस्था, हलचल, भगदड़, शोर, बेचैनी/घबराहट आदि की मिली-जुली स्थिति। commotion

खलिहान/खलियान
वह खुला स्थान जहाँ काटकर रखी गई फसल से भूसी और दाने अलग किए जाते हैं।

खलीफ़ा
1. उत्‍तराधिकारी, वारिस, विशेषकर हज़रत मुहम्मद साहब के उत्‍तराधिकारी जो इस्लाम में श्रेष्‍ठ समझे जाते हैं। वि. अर. बहुत चतुर और धूर्त।

खसरा
1. आयु. रूबियोला विषाणु के संक्रमण से जाड़ों तथा वसंत ऋतु में सामान्यत: बच्चों में फैलने वाला संचारी रोग। इसके मुख्य लक्षण हैं : शरीर पर लाल रंग के छोटे-छोटे दाने और तेज़ बुखार। measles 2. प्रशा. पटवारी द्वारा तैयार दस्तावेज़ जिसमें खेत का नंबंर, रकबा आदि लिखे जाते हैं।

ख़स्ता
1. पुराना पड़ जाने के परिणामस्वरूप टूट-फूट की स्थिति में पहुँचा हुआ। जैसे: खस्ता मकान। 2. हलके से दबाव के कारण टूटने और बिखर जाने वाला। जैसे: खस्ता पापड, खस्ता कचौड़ी।

खाँचा
खोदकर बनाया गया छेद या बुनकर बनाया गया झब्बा जिसमें कोई चीज़ ठीक से बिठाई जा सके या रखी जा सके। groove niche

खाँचेदार
दे. खाँचा।


logo