logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

ऊदबिलाव
शा.अर्थ पानी की (में रहने वाला) नेवले की आकृति का मीन भक्षी, स्तनपोषी, सघन जलसह लोमकेशी, जालपाद् प्राणी जो जल में भी रह सकता है। oter

ऊधम
शोरगुल, लड़ाई-झगड़ा, वस्तुओं की उठापटक-इन सबका सम्मिलित रूप। पर्या. उपद्रव, उत्पात।

ऊधमी
ऊधम करने वाला। दे. ऊधम।

ऊन
1. भेड़, बकरी आदि के बालों को काटकर बनाया गया लंबा धागा, जिससे वस्त्र, कंबल आदि बनाते हैं। 2. वि. तत्. कम या एक कम जैसे: उनतीस, नि + ऊन = न्यून।

ऊनी
ऊन का (बना हुआ)। दे. ऊन, तु. रेशमी, सूती आदि।

ऊपर क्रि.
1. ऊँचाई पर, ऊँचे स्थान पर। उदा. शर्माजी ऊपर रहते हैं। 2. आधार पर उदा. पुस्तक संदूक के ऊपर है। 3. ऊँची श्रेणी का उदा. उनका पद मेरे ऊपर है। 4. (लेख आदि में) पहले उदा. ऊपर कहा गया है कि...। 5. अतिरिक्‍त उदा. ऊपर की आमदनी....।

ऊपरवाला
ऊपर (आसमान, स्वर्ग में) निवास करने वाला यानी ईश्‍वर।

ऊपरी
1.जो ऊपर स्थित हो, 2. बाहरी, बाहर का, 3. दिखावटी।

ऊब
किसी एक ही क्रिया को बार-बार करते रहने पर मन में उसके प्रति पैदा हुई अरुचि; किसी चीज से जी भर जाने की स्थिति। उदा. 1. शादी में कई दिनों से मिठाई खाता रहा हूँ। अब मेरा मन मिठाई से ऊब गया है। 2. चुप हो जाओ। सुबह से ही तुम्हारी बातों की रट सुनते-सुनते में ऊब गया हूँ।

ऊबड़-खाबड़
अप. उब्भड़-खब्बड़ < उर्बट-खर्बट) ऊँचा-नीचा (स्थल) वह भूमि जो समतल न हो और जहाँ चलना कष्‍टप्रद हो।


logo