logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

ईर्ष्यालु
ईर्ष्या करने वाला, ईर्ष्या की भावना से युक्‍त। दे. ईर्ष्या।

ईश्‍वर
मूल अर्थ जिसे ईशित्व की सिद् धि प्राप्‍त हो। 'ईशित्व'=सभी आज्ञा-पालन करें, इस प्रकार की सिद् धि । 1. परमेश्‍वर, भगवान। 2. स्वामी, मालिक, प्रभु।

ईश्‍वरीय [ईश्‍वर+ईय]
ईश्‍वर (भगवान) द्वारा निर्धारित; ईश्‍वर जैसा; ईश्‍वर से संबंधित।

ईसवी/ईस्वी
मूल अर्थ ईसा से संबंधित। प्रच.अर्थ ईसामसीह की कल्पित जन्मतिथि से शुरू हुआ वर्षों का क्रम जिसे 'सन्' संज्ञा से व्यक्‍त किया जाता है। उदा. 2011 ईसवी या सन् 2011 = ईसा के पश्‍चात 2011वाँ वर्ष। (ए.डी.)

ईसा
मूल अर्थ उपदेश देना, वसीयत करना। प्रच.अर्थ हज़रत ईसा मसीह, जिन्होंने ईसाई धर्म की स्थापना की।

ईसाई
ईसामसीह से संबंधित; हजरत ईसा द्वारा प्रचलित धर्म का अनुयायी।

ईसापूर्व
ईसवी सन् से पहले की कालगणना का सूचक। उदा. 300 ई.पू. = ईसा से 300 वर्षपूर्व। तु. ईसवी/ईस्वी।

ईसाफैगस
दे. ग्रसिका।


logo