logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

इतमीनान/इत्मीनान
1. विश्‍वास, भरोसा। उदा. इत्मिनान रखो। तुम्हारी पुस्तक मिल जाएगी। 2. मन का वह भाव जब थोड़ा मिलने पर या न मिलने पर भी प्रसन्नता ही रहे। (उदा. और वह इत्मीनान से सो गया) पर्या. संतोष, तसल्ली, शांति, सब्र।

इतराना
इठलाना।

इतिवृत्‍तात्मक
भावुकता या भावनाप्रधान न होकर जो वर्णनात्मक या आख्यानात्मक हो। इतिवृत्‍त (घटना) पर आधारित। जैसे: हिंदी साहित्य में द्विवेदीयुगीन कविताएँ विशेष रूप से इतिवृत्‍तात्मक थीं।

इतिश्री
किसी कार्य, आंदोलन, साम्राज्य आदि का अंत पूरी तरह समाप्‍ति, खात्मा। जैसे: बहादुरशाह जफ़र की पराजय के साथ ही मुगल साम्राज्य की इतिश्री हो गई।

इतिहास
बीती हुई घटनाओं और उनसे संबंधित व्यक्‍तियों का काल-क्रम के अनुसार वर्णन। पाश्‍चात्य इतिहासलेखन पद् धति के अनुसार बहुधा राज्य से संबंधित वर्णन इतिहासग्रंथों में मिलता है।) पर्या. तवारीख।

इतिहासकार
इतिहास लिखने वाला विशेषज्ञ। दे. इतिहास।

इतै
(ब्रज.) इधर, इस ओर।

इत्‍तफाकन
इत्‍तफाक से, संयोगवश।

इत्‍तफाकिया
इत्‍तफ़ाक से, संयोग से, आकस्मिक। जैसे: इत्‍तफाकिया छुट्टी = आकस्मिक अवकाश। casual leave

इत्‍तिफ़ाक
1. दैवयोग; संयोग। उदा. इसे इत्‍तिफ़ाक ही समझिए कि आपसे हमारी भेंट हो गई। 2. एक राय, सहमति। उदा. इस विषय में मैं आपसे इत्‍तिफ़ाक नहीं रखता।


logo