कंप्यूटरों (अभिकलित्रों) का परस्पर जुड़ा हुआ विश्वव्यापी जाल-क्रम।
इंटरव्यू
साक्षात्कार'।
इंतज़ाम
दे. 'प्रबंध'।
इंतजार
किसी व्यक्ति के आने या घटना के घटित होने के लिए की गई प्रतीक्षा।
इंदिरा
1. धन की देवी लक्ष्मी। जैसे: सतीविधात्री इंदिरा देखीं अमित अनूप। (तुलसी रा.च.मा. वा.का.दो.54) 2. कांति, चमक; छाटा, शोभा।
इंदु
चंद्र, चंद्रमा।
इंद्रजाल
जादू के विस्मयकारी करतब जहाँ बुद्धि सहजता से प्रवेश न कर सके। पर्या. जादू।
इंद्रधनुष [इंद्र+धनुष]
वर्षाकाल में सूर्य प्रकाश के प्रभाववश आकाश में दिखाई पड़ने वाला धनुषाकृति चाप जिसमें सातों रंग दिखाई देते हैं। (रेनबो)
इंद्रिय
1. ज्ञान प्राप्त करने के पाँच भौतिक साधन-आँख, कान, नाक, जीभ और त्वचा, इन्हें ज्ञानेद्रियाँ कहते हैं। 2. कर्म करने के पाँच भौतिक साधन-हाथ, पैर, वाक्, मलस्थान और मूत्रस्थान, इन्हें कर्मेद्रियाँ कहते हैं। 3. शरीर के अंदर रहने वाले और न दिखने वाले चार साधन-मन बुद् धि चित्त और अहंकार इन्हें अंत:करण कहते हैं।
इंद्रियगोचर
जो ज्ञान-इंद्रियों द्वारा अनुभव किया जा सकता हो, इंद्रियग्राह् य (विषय) जैसे: संसार की प्रत्येक वस्तु इंद्रियगोचर है स्वयं मनुष्य की आत्मा इंद्रियगोचर नहीं है। (क्योंकि उसका विषय इंद्रियों से परे हैं, जैसे: आँखों से परे हैं।) विलो. इंद्रिय-अगोचर