logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

आहत
चोट खाया हुआ पर्या. घायल, ज़ख़्मी तु. हत

आहार नाल
शा.अर्थ भोजन की नली। मुँह से मलद्वार तक फैली हुई नलिकाओं का क्रम जो भोजन के पाचन, अवशोषण तथा मल-उत्सर्जन का काम करता है। इसके प्रमुख अंग हैं: मुख गुहा, ग्रसनी, ग्रासनली, आमाशय, दोनों आँतें तथा मलाशय। alimentary canal

आहार-तंत्र
भोजन के अंतर्ग्रहण, पाचन, अवशोषण तथा अवशिष्‍ट मल-पदार्थों के उत्सर्जन का कार्य करने वाले अंगों का समूह। इसमें आहार-नाल तथा पाचक रसों का स्रवण करने वाली ग्रंथियाँ आती हैं। alimentary system

आहिस्ता
बिना शब्द किए मंद गति से, धीरे से।

आहुति
मंत्र पढ़ कर देवता की प्रसन्नता के निमित्‍त अग्नि में साकल्य (हवन सामग्री) डालना।

आह्लाद
मन में जगा अति प्रसन्नता का भाव। पर्या. आनंद, खुशी, हर्ष।

आह्लादित (आह्लाद + इत)
जिसे आह्लाद हुआ हो। पर्या. अति प्रसन्न, आनंदित, हर्षित, बहुत खुश।

आह्लान
सा.अर्थ बुलाना, बुलावा, पुकार। जैसे: 1. अध्यक्षता करने के लिए मंच पर मुख्य अतिथि का आह्वान। call 2. यज्ञ में मंत्र पढक़र देवता का आह् वान। invocation 3. न्यायालय में सुनवाई के लिए अभियुक्‍त का आह्वान (सम्मान)।

आह्वान
सा.अर्थ बुलाना। 1. विधि न्यायालय में उपस्थित होने के लिए भेजा गया औपचारिक आदेश। saman 2. चुनौतीपूर्ण या ललकारते हुए बुलाना। उदा. झांसी की रानी ने अपने सैनिकों और देशवासियों का स्वतंत्रता के लिए मर मिटने का आह्वान किया। 3. दे. आवाहन।


logo