logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

आपूर्ति
किसी वस्तु के अभाव को दूर करने के लिए उस वस्तु को आवश्यकतानुसार उपलब्ध करा देने की क्रिया; संभरण, पूर्ति करने का भाव, उपलब्ध करना। पर्या. पूर्ति।

आपेक्षिक
किसी अन्य की अपेक्षा, तुलना या अनुपात के सदंर्भ में; सापेक्ष, परस्पर आश्रित। उदा. दिल्ली की तुलना में शिमला की आपेक्षिक आर्द्रता उसकी ऊँचाई और हरियाली पर निर्भर करती है।

आप्रवासी
किसी देश विशेष में अन्य देश से आकर बस जाने वाला व्यक्‍ति या व्यक्‍तियों का समूह। उदा. मारीशस में आप्रवासी भारतीयों की संख्या अत्यधिक है। immigrant तु. उत्प्रवासी।

आफ़त
(अरबी) परेशानी में डालने वाली या कष्‍टकर स्थिति। विपत्‍ति, कष्‍ट, दु:ख। उदा. आफ़त आना; आफ़त मचाना; आफ़त खड़ी करना; आफ़त मोल लेना।

आबंटन
(i) किसी वस्तु-समूह का अनेक के बीच बँटवारा, बाँटना, विभाजित करना; वितरण करना, अलग रखना।  (ii) किसी वस्तु समूह का विविध कार्यों के लिए आनुपातिक नियतन।

आब
चमक, तडक़ भडक़, शोभा। पुं. पानी।

आबरू
इज़्ज़त, आत्म सम्मान, प्रतिष्‍ठा, शील। मुहा. 1. आबरू उतारना = इज़्ज़त मिट्टी में मिलाना। 2. आबरू में बट्टा लगना = इज़्ज़त में कलंक, धब्बा या दाग लगना। 3. आबरू लुटना = स्त्री का सतीत्व नष्‍ट होना।

आबाद
बसा हुआ (गाँव, नगर), बस्ती वाला इलाका।

आबादी
(फ़ा) 1. स्थान विशेष पर बसे हुए/रहने वाले लोगों की कुल संख्या। पर्या. जनसंख्या population 2. किसी भौगोलिक इकाई के भीतर एक समय विशेष में रहने वाले लोगों की संख्या, जनसंख्या।

आबोदाना
1. जल और अन्‍न या अन्‍न-जल 2. जीविका, रोज़ी। जैसे: जब तक यहाँ का आबोदाना रहेगा, तब तक रहेंगे। मुहा. आबोदाना उठ जाना=किसी स्‍थान विशेष में जीविका का साधन न रह जाना।


logo