logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Hindi Paribhashik Laghu Kosh

Please click here to read PDF file Hindi Paribhashik Laghu Kosh

आँक
संख्या

आँकड़ा
1. संख्या सूचक चिह् न, अंक, 2. धातु निर्मित किसी वस्तु के सिरे पर बना टेढ़ा या तिरछा काँटेनुमा हिस्सा।

आँकड़े
बहु. 1. संख्याओं का समुच्चय, 2. गणित में-अक्षरों, संख्याओं, आकृतियों का समूह जिसे विश्‍लेषण के लिए प्रस्तुत किया गया हो अथवा 3. कम्प्यूटर में विश्‍लेषण के फलस्वरूप प्राप्‍त सूचना जो अंकों के रूप में होती है। data

आँकना स.कि
1. संख्या सूचक चिह् न लगाना, 2. किसी वस्तु के मूल्य का अंकन करना या अनुमान लगाना। पर्या. कूतना। आज कल

आँख
1. मनुष्यों और पशुओं की वह इंद्रिय जिसके द्वारा उन्हें किसी वस्तु या व्यक्‍ति के बाह् य हाव-भाव तथा आकार-प्रकार का ज्ञान होता है। पर्या. नेत्र, नयन, लोचन 2. गन्ने (ईख) के दो पोरों के संधि स्थल पर (आँख जैसा) उभार जिससे अँखुआ फूटता है। मुहा. 1. आँख में खून उतर आना = अत्यंत क्रोधित होना। 2. आँख में गड़ना, खटकना, अच्छा न लगना। 3. आँख ऊपर न उठाना = अपने-आप को लज्जित महसूस करना। 4. आँख में चुभना = पसंद न करना। 5. आँखों में धूल झोंकना = अपना हित साधने के लिए दूसरे को धोखा देना। 6. आँख में पानी भरना = किसी भी बुरे काम के लिए लज्जित न होना। 7. आँखें फेर लेना = पहले की तरह लगाव महसूस न करना। 8. आँख लगना = झपकी लेना या थोडे़ समय के लिए नींदआ जाना। 9. आँखे लड़ाना = स्त्री-पुरुष का परस्पर प्रेमपूर्वक देखना। 10. आँख उठाकर न देखना = बिलकुल ध्यान न देना। 11. आँख से ओझल होना = दिखाई न पड़ना, गायब हो जाना। 12. आँख से अंधा नाम नयन सुख = नाम और गुण में मेल न होना। 13. आँख का काँटा = स्वभाव न मिल पाने के कारण अच्छा न लगना। 14. आँख का तारा = अत्यंत प्रिय व्यक्‍ति। 15. आँख की किरकिरी = पीड़ाकारी व्यक्‍ति या वस्तु। 16. आँख खुलना = 1. नींद से जागना, 2. भ्रम दूर होना। 17. आँखें न मिलाना = किसी हीन भावना की वजह से सामने वाले से आँखे चुराना यानी उससे नजरें मिलने से बचना। 18. आँख मारना = आँख से इशारा करना (ताकि जिसे इशारा किया गया है वह तो संकेत समझ ले किंतु दूसरे इसकी भावना भाँप न पाएँ। 19. आँखों-आँखों में ही रात काटना = किसी परेशानी के कारण सारी रात जगते रहना या सो न पाना। 20. आँखों से खून टपकना = बहुत क्रोधित होना। 21. आँखों से गंगा-जमुना बहना/बहाना = बहुत रोना। 22. आँखों देखते मक्खी नहीं निगली जाती = जानते बूझते कोई अप्रिय काम न करना। 23. आँखों से विष उगलना = बहुत क्रोधित होना। 24. फूटी आँखों न सुहाना = बिलकुल अच्छा न लगना।

आँख मिचौनी
कई बच्चों का सम्मिलित खेल जिसमें एक बच्चा किसी दूसरे बच्चे की आँखें मूँदता (ढाँकता) है। इस बीच बाकी बच्चे इधर-उधर छिप जाते हैं। आँखें खुलने पर वह बच्चा छिपे बच्चों को ढूँढता है। जिस बच्चे को वह सबसे पहले ढूँढ लेता है उसे अपनी आँखें बंद करवानी पड़ती है। इस तरह यह खेल चलता रहता है। hide and reak

आँगन
घर के अंदर का चारों ओर से घिरा वह खाली स्थान जिस पर छत न बनी हो। पर्या. सहन, चौक।

आँगनवाड़ी
शाकवाटिका। शिक्षा-छोटे बच्चों की आरंभिक पाठशाला जहाँ खेल-कूद के माध्यम से भावी शिक्षा के लिए उन्हें तैयार किया जाता है। nursury

आँच
1. वह गरमी या ताप जिसे आग के पास जाने पर महसूस किया जाता है। 2. आग की लपट, लौ। उदा. धीमी आँच पर बनी सब्ज़ी स्वादिष्‍ट होती है।

आँचल
 < अंचल] 1. टूटे साड़ी आदि के दोनों छोरों में से वह छोर। पर्या. पल्ला, छोर जो सामने छाती पर और पीछे लटका रहता है। मुहा. आँचल फैलाना-कुछ माँगने के लिए दीनतापूर्वक कपड़े का पल्ला फैलाना।


logo