logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Plant Genetics (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

adenine (C5 H5 N5)
ऐडेनीन
एक ऐसा प्यूरिन (नाईट्रोजनी बेस) जो डिऑक्सी राइबोन्यक्लीक अम्ल (डी.एन.ए.) में थायमीन के साथ और राइबोन्यूक्लीक अम्ल (आर.एन.ए.) में यूरेसिल के साथ युग्म करता है।

adenylate cyclase
ऐडिनिलेट साइकलेज
झिल्लिका परिबद्व ऐन्जाइम जो ऐडिनोसिन ट्राइ फास्फेट (ए.टी.पी.) से (सी.ए.एम.पी.) के उत्पादन को उत्प्रेरित करता है।

adjacent segregation
निकटवर्ती विसंयोजन
विषम युग्मजों के पारस्परिक स्थानान्तरण में ऐसा अलगाव जिसमे स्थानान्तरित गुणसूत्र एक साथ अलग होते है।

agamospermy
अनिषेकबीजता
ऐसा जनन जिसमे भ्रूण का विकास अर्धसूत्री विभाजन और निषेचन के बिना होता है।

agglutination
आशलेषण, समूहन
कोशिका सतह पर प्रतिजनों से संलगन प्रतिरक्षियों द्वारा परस्पर संयुक्त लाल रुधिर कोशिकाओं के गुच्छों का निर्माण।

agglutinin
एग्लूटिनिन, समूहनिन
वह प्रतिरक्षी जिसमे प्रतिजनी का गुच्छन (समूहन) हो जाता है।

agronomic trials
सस्य वैज्ञानिक जांच
नए प्रभेदों के सस्य वैज्ञानिक परीक्षण के लिए किए गए प्रयोग।

albino
रंजकहीन जीव
ऐसा जीव जिसमें वर्णक का अभाव रहता है।

alcaptonuria
ऐल्केप्टोन्यूरिया
एक वंशागत उपापचयी विकार जिसमें होमोजेन्टिसिक अम्ल (ऐल्केप्टोन) की अत्यधिक मात्रा मूत्र में उत्सर्जित होती है।

aleuroplast
ऐल्यूरोप्लास्ट
प्रोटीन कणिकाओं के संशलेषण एवं भंडारण से संबद्व लवक (प्लास्टिड)


logo