logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Plant Genetics (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

autosexing
स्वतः लिंग विभेदीकरण
एक परिघटना जिसमें लिंग विशिष्ट अजननांगी विभेदक लक्षण दिखाई पड़ते है।

auto somes
अलिंगसूत्र, औटोसोम
जीव के लैंगिक गुणसूत्रों के अतिरिक्त अन्य सभी गुणसूत्र।

auto syndesis
स्वतः युग्मन
किसी व्यष्टि के समरुप जीनोमों के गुणसूत्रों में आंशिक युग्मन।

auxotroph
असर्वसंश्लेषी
एक उत्परिवर्ति जीव (जीवाणु) जो न्यनतम माध्यम में नही बढ़ता है,जब तक कुछ संवृद्धिकारक तत्व उसमें न मिलाए जाएं।

awn
शूक, तूड़
कनिष कवच का लंबा तूड़ाकार उपांग।

axoneme
एकसोनीम, अक्षसूत्र
पक्षमाम (सिलिया) और कशामिका (फ्लेजेला) का अक्षीय सूक्ष्मन लिकाकार घटक जो कि उनका मूलतः गतिशील तत्व है।

axial dispersion
अक्षीय प्रकीर्णन
संसाधन के समय प्रभाव पथ के दौरान द्रवों का समिश्रण जैसाकि वायोरिएक्टर में होता है।

azygote
एजाईगोट
अगुणित अनिषक जनन द्वारा उत्पत्र व्यष्टि।

backcross
प्रतीप संकरण, पूर्वजसंकरण
संतति जीव का अपने जनकों में से किसी एक के साथ संकरण।

backward mutation
प्रतीप उत्परिवर्तन
उत्परिवर्ती का अपने मूल रुप में प्रत्यावर्तन।


logo