logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Plant Genetics (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Z- chromosome
जैड गुणसूत्र
लिंग निर्धारण से सहचरित ऐसा गुणसूत्र जो समयुग्मकी लिंग (नर)में दो प्रतियों में और विषमयुग्मकी लिंग (मादा) में एक प्रति में विद्यमान रहता हैं।

Z- DNA
जैड डी.एन.ए.
द्विसूत्री डी.एन.ए.का ऐसा वामावर्त कुंडलीरुप जिसका सुगर-फास्फेट आधार अनियमित तिर्थक आकार बनाता हैं।

zero selection
शुनय वरण
जब कोई चयन नही किया जाता और संपूर्ण समष्टिको अग्रेतीत किया जाता हैं।

zine finger
जिंक फिंगर
एक सविन्यास अथवा अंगुली की तरह की संरचना. जिसमें संरक्षित ऐमीनों अम्लों का एक छोटा समूह जिंक आयन को आबद्ध करता है तथा डी.एन.ए.आबंधक प्रोटीन के एक वर्ग में प्राप्त सापेक्षिक स्वतंत्र प्रक्षेत्र का निर्माण करता हैं।

zygonema (zygotene)
युग्मसूत्र
अर्धसूत्री विभाजन की वह अवस्था जिसके दौरान समजातीय गुणसूत्र एक दूसरे से युग्मित हो जाते हैं।

zygote
युग्मनज
पुरुष एवं स्त्री युग्मकों के संलयन से बनी संरचना।

zygotic (initial) meiosis
युग्मनज अर्धसूत्रण
संरचना के तुरंत पश्चात् होने वाला द्विगुणित युग्मनज केंद्रक का अर्धसूत्री विभाजन जिसके फलस्वरुप चार अगुणित केंद्रक बनते हैं।

zygotic sterility
युग्मनज बंध्यता
बीज परिवर्धन की सीमान्य अवस्थाओं संकर युग्मनज द्वारा सामान्य भ्रूण विकसित न कर पाने की क्षमता।

zymogen granules
जाइमोजिन कणिकाएं
आंत की कोशिकाओं गाल्जी काय से विकसित भंडारण पुटिकायें।


logo