logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Plant Genetics (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

tandem duplication
अनुबद्ध द्विगुणन
ऐसी स्थिति जिसमें गुणसूत्र के द्विगुणित खंडक सामान्य क्षेत्र से प्रत्यक्षतः सटे होते हैं।

tandem repeats
अनुबद्ध पुनरावर्तन
एक ही श्रृंखला में स्थित एक ही अनुक्रम की अनेक प्रतियां।

TATA box
टाटा खंड
अनेक सुकेन्द्रिय-जीनों के वर्धकभाग के अनुक्रम जो एक सामान्य अनुलेखन कारक से जुड़ते हैं। इसमें अनुलेखन आरंभ होने का स्थान विदित होता हैं।

tautomer
चलावलय
वे अस्थिर बेस जो हाइड्रोजन परमाणु में पनुर्विन्यास के कारण वैकल्पिक रुपों में विद्यमान रह सकते हों।

telocentric
अन्तःकेंन्द्री
एक गुणसूत्र जिसका गुणसूत्र बिन्दु एक सिरे पर अवस्थित हैं।

telomerase
टिलोमरेज़
राइबोन्यूक्लियों प्रोटीन अन्जाइम जो एक रज्जुक के टिलोमीयर सिरे पर व्यष्टि क्षारों के संयोजन से पुनरावर्ती इकाइयों का निर्माण करता हैं।

Telomerization
अन्त्यलकन, टेलीमरण
जीनविनिमय के पश्चात काइऐंज्मोटा का गुणसूत्र के अंतरखण्ड की ओर विस्थापन।

tendem selection
अनुक्रमिक वरण
किसी समष्टि में एकल विशेषक के लिए एक ही समय पर किया गया चयन।

teminism
टेमिनवाद
ऐसी परिघटना जिससे आर.एन.ए.टेम्लेट पर डी.एन.ए.का संश्लेषण होता है जिसका पता टेमिन तथा बाल्टीमोर ने सरकोमा वाइरस में लगाया थआ।

terminel deficiency
अंतस्थ न्युनता
गुणसूत्र के अंतखंड का विलोपन।


logo