logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Plant Genetics (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

lac operon
लेक ओपेरॉन
ई.कोलाई में तीन जीनों का समूह जो लेक्टोज़ दुग्ध शर्करा 1 के उपयोग में निहित एंजाइमों को को कोडित करता है।

lagging strand
लैंगिग स्ट्रैण्ड
संयुक्त औकाजाकी खंडो वाला द्वि रज्जुक डी.एन.ए.जो 5'-3' में सतत ढंग से संश्लेषित होता हैं।

land reces
भू-प्रजातियां
वे स्थानीय कृषिजोपजातियां जो लम्बे समय से उगाये जाने के दौरान प्राकृतिक चयन से उत्पन्न होती है।

lariat
लेरिएट
आर.एन.ए.कर्तन में एक मध्यवर्ती संरचना जिसमें एक इन्ट्रान 5'-3' आबन्ध से सर्जित पुच्छल वृत्तीय संरचना का रुप धारण कर लेता हैं।

late genes
लेट जीन
जीवाणु विभोजी जीन जो संक्रमण चक्र की पश्चावस्था के दौरान अभिव्यक्त होते हैं। ये सामान्यतया नवीन विभाजी कणों के संश्लेषण के लिए आवश्यक प्रोटीनों को कोडित करने हैं।

latin square design
लैटिन वर्ग डिजाइन
प्रयोगात्मक क्षेत्र डिजाइन जिसमें प्रतिकृतियों एवं उपचारों की संख्या बराबर होती है और जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र की डिजाइन वर्गाकार हो जाती है।

lattice design
लैटिस डिजाइन
प्रयोगत्मक क्षेत्र डिजाइन जिसमें परिक्ष्यमान उपाजातियों की संख्या उसी संख्या का वर्ग बनाती है तथा क्रमशः संख्यांकित होती है जो समान संख्या के वर्गे में उसी अनुक्रम में नियोजित होती हैं।

leader sequence (m RNA)
लीडर अनुक्रम (एम-आर.एन.ए.)
एक अरूपान्तरित खंड जो कि एम-आर.एन.ए.अणु पर आरंभी कोडॉन के बाई ओर स्थित रहता हैं।

leading strand
लीडिंग स्ट्रेन्ड
द्विकुंडली का रज्जुक जो डी.एन.ए.प्रतिकृति के दौरान सतत ढंग से 5'-3' दिशा में प्रतिलिपित होता हैं।

leaky mutations
लीकी उत्परिवर्तन
ऐसा उत्परिवर्तन जो जीन की मूल अभिव्यक्ति के कुछ अवशेषी स्तर को बनाये रखता हैं।


logo