गणनाश्रित आगमन
वह सामान्यीकरण या आगमनिक अनुमान ('सभी अ ब हैं') जो दृष्टांतों की संख्या पर आधारित होता है, न कि संबंधित पदों के मध्य कार्य-कारण-संबंध की स्थापना के ऊपर।
Enumerative Judgement
गणनाश्रित निर्णय
ऐसा निर्णय जो दृष्टांतों के प्रेक्षण मात्र पर आश्रित हो, न कि कारणात्मक संबंध के अनुसंधान पर। जैसे : 'सभी कौवे काले होते हैं।'
Epicheirema
संक्षिप्त प्रतिगामी तर्कमाला
वह युक्ति जिसका एक आधारवाक्य या दोनों ही आधारवाक्य, संक्षिप्त पूर्व-न्यायवाक्यों (Prosyllogism) के निष्कर्ष होते हैं।
Epicurianism
एपिक्यूरसवाद
प्राचीन यूनानी दार्शनिक एपिक्यूरस एवं उसके अनुयायियों द्वारा प्रतिपादित सुसंस्कृत सुखवाद।
Epiphany
1. अवतरण दिवस : छः जनवरी का दिन जो कि ईसा के अवतरण के दिन के रूप में मनाया जाता है।
2. ईशावतरण : विशेष रूप ईसा के रूप में ईश्वर का प्रकट होना।
Epiphenomenalism
उपोत्पादवाद
शरीर और मन के संबंध के स्वरूप के बारे में प्रस्तावित एक सिद्धांत जिसके अनुसार मानसिक एवं चेतन प्रक्रियाएँ भौतिक, विशेषतः तंत्रिकीय प्रक्रियाओं की गौण उपज हैं।
Epistemic Independence
ज्ञान-निरपेक्षता
वस्तुवादियों के अनुसार वस्तुओं का अस्तित्त्व ज्ञान पर निर्भर नहीं करता।
Epistemological Dualism
ज्ञानमीमांसीय द्वैतवाद
ज्ञानमीमांसा का वह सिद्धांत जो ज्ञाता और ज्ञेय दोनों का एक दूसरे से स्वतंत्र अस्तित्व स्वीकार करता है।
Epistemological Idealism
ज्ञानमीमांसीय प्रत्ययवाद
ज्ञानमीमासीय प्रत्ययवाद वह सिद्धांत है जिसके अनुसार ज्ञान का विषय ज्ञाता के मनस पर पूर्णरूपेण निर्भर करता है।
Epistemological Monism
ज्ञानमीमांसीय एकतत्त्ववाद
ज्ञानमीमांसा का वह सिद्धांत जिसमें विषय एवं वस्तु के बीच अद्वैत संबंध पाया जाता है। नव्य-वस्तुवाद इसका उत्तम उदाहरण है।