परमसत्, परमतत्त्व
वह निरपेक्ष तत्त्व, जो समस्त अस्तित्व का आधार एवम् अधिष्ठान है तथा जिससे सम्पूर्ण आस्तित्त्व उत्पन्न अथवा उद्भूत माना जाता है।
Ultramontanism
पोप-सर्वाधिपत्यवाद
रोमन कैथोलिक चर्च में, विशेषतः फ्रांस में, मान्य वह सिद्धांत कि धार्मिक मामलों में ही नहीं अपितु राजनीतिक बातों में भी पोप सर्वोच्च प्रमाण है।
Uncertainty Principle
अनिश्चितता-सिद्धांत
परमाणु-भौतिकी का एक सिद्धांत जिसे हाइज़ेनबर्ग-सिद्धांत भी कहते हैं। इसके अनुसार परमाणु के अवयवों (इलेक्ट्रॉन इत्यादि) की स्थिति और वेग दोनों की एक ही क्षण में यथार्थ माप असंभव है। दर्शन में कारण-सिद्धांत के खंडन और अनियतत्त्ववाद के समर्थन का प्रायः इस सिद्धांत के आधार पर दावा किया जाता है। परन्तु यह द्रष्टव्य है कि प्रश्नाधीन अनिश्चितता स्थिति और वेग के बारे में नहीं है बल्कि उनकी यथार्थ माप के बारे में है।
Understanding
बोध, समझ
कांट के अनुसार, मन की तीन शक्तियों में से एक : वह जो प्रागनुभविक संप्रत्ययों या 'पदार्थों' की सहायता से संवेदनों `को निर्णयों के रूप में व्यवस्थाबद्ध करती है।` अन्य दो शक्तियाँ हैं : संवेदन-शक्ति तथा तर्कबुद्धि।
Unitarianism
ईश्वरैक्यवाद
ईसाई धर्म के प्रोटेस्टेट संप्रदाय में प्रचलित वह सिद्धांत जो त्रिरूपेश्वर (Trinity) का विरोध करता है और ईश्वर के एकत्व पर बल देता है।
Universal
सामान्य
प्रत्यय जो अनेक विशेषों में समान रूप में विद्यमान होता है, जैसे नीलत्व या मनुष्यत्व; अथवा वह पद जिसका प्रयोग अनेक वस्तुओं के लिए समान रूप से होता है। प्लेटो ने इन्हें इंद्रियातीत लोक की सत्ताएँ माना और विशेषों को इनकी छायाएँ। अरस्तू के अनुसार ये वस्तुओं के समान गुण मात्र हैं। नामवादियों ने इन्हें केवल नाम माना है। विज्ञानवादियों के अनुसार ये मानासिक प्रत्यय मात्र हैं।
Universalism
सर्वार्थवाद, सर्वहितवाद
वह नीतिशास्त्रीय सिद्धांत कि व्यक्ति का उद्देश्य सभी के हित के लिए काम करना होना चाहिए : सर्वहित व्यक्तिगत हित से श्रेष्ठ है।
Universalistic Hedonism
सर्वसुखवाद
वह नीतिशास्त्रीय सिद्धांत कि सभी का सुख अथवा (व्यावहारिक रूप में) `अधिकतम व्यक्तियों का अधिकतम सुख` कर्म का लक्ष्य होना चाहिए।
Unscientific Induction
अवैज्ञानिक आगमन
तर्कशास्त्र में, वह आगमन जो कार्य-कारण-संबंध की वैज्ञानिक खोज पर आधारित नहीं होता बल्कि दृष्टांतों की गणना मात्र पर आश्रित होता है, जैसे `सभी कौवे काले होते हैं।`
Utilitarianism
उपयोगितावाद
विख्यात नैतिक सिद्धांत, सुखवाद का ही, वह प्रारूप जिसके अनुसार उपयोगिता नैतिक मानदंड है। मिल इसके प्रवर्तक हैं।